अमरनाथ यात्रा बहाल, अब तक 1.27 लाख लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर से शुरू हो गई। शनि

Updated: July 17, 2016, 10:28 AM IST

दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर से शुरू हो गई। शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हुई। यात्रियों का जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए शाम 4.30 बजे रवाना हुआ।”

यह भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को भी बाधित

यह भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्राः 10 फीट से घटकर डेढ़ फीट के रह गए हैं बाबा बर्फानी

अधिकारी ने कहा, “यात्रियों के वाहनों का काफिला सुरक्षा बलों के अनुरक्षण में रवाना हुआ है।” श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक 1.27 लाख श्रद्धालु 3 हजार 888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा में जाकर बाबा बर्फानी का दर्शन कर चुके हैं।

उस अधिकारी ने कहा कि बाल टाल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों पर सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से यात्रियों की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 48 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई को शुरू हुई थी और 17 अगस्त तक चलेगी। इस साल सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी इसी दौरान पड़ रहा है।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.