जम्मू, 15 जुलाई। कश्मीर घाटी में जारी तनाव के कारण अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को भी बाधित है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “किसी भी तीर्थयात्री को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई।”
अधिकारी ने बताया, “दोपहर के समय स्थिति की समीक्षा के बाद ही शुक्रवार को तीर्थयात्रियों को यात्रा की अनुमति दिए जाने अथवा नहीं दिए जाने पर विचार होगा।” अमरनाथ यात्रा इस साल दो जुलाई को शुरू हुई और अब तक लगभग 1,45,000 श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह भी पढ़े-कश्मीर घाटी के लिए खाद्य सामग्री ले जा रहे 500 ट्रक फंसे
गौरतलब है कि अनंतनाग जिले में आठ जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने केबाद घाटी में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय मुसलमान यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे हैं।
कश्मीर घाटी के स्थानीय पोनीवाला, टैक्सी चालक, सड़क किनारे चायवाले, कुली और आम आदमी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि घाटी में कानून एवं व्यवस्था की वजह से यात्रा प्रभावित न हो।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.