Amazon Layoffs Started In India Through Email In Amazon Employees Will Get 5 Months Salary
Amazon Layoffs: अमेजन में ईमेल के जरिए भारत में शुरू की छंटनी, 5 महीने की मिलेगी सैलरी
बीते दिनों कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने बताया था कि अमेजन दुनियाभर में 18 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा. इस बीच संभावना जताई जा रही है कि भारत में करीब 1 हजार अमेजन कंपनी के कर्मचारियों को निकाला जाएगा.
Amazon Layoffs: पश्चिमी देशों में चल रही मंदी की बार का असर अब भारत में दिखने लगा है. खबरों की मानें तो इस साल मंदी की चपेट में आने के कारण हजारों लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं. इस बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भी छंटनी शुरू कर दी है. बीते दिनों कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने बताया था कि अमेजन दुनियाभर में 18 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा. इस बीच संभावना जताई जा रही है कि भारत में करीब 1 हजार अमेजन कंपनी के कर्मचारियों को निकाला जाएगा. कंपनी के सीईओ 18 जनवरी के बाद प्रभावित कर्मचारियों से बात करेंगी.
अमेजन में छंटनी शुरू
इंडिया टुडे में प्रकाशित एक खबर की मानें तो अमेजन में छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इस बाबत कर्मचारियों द्वारा जानकारी साझा की जा रही है कि उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है. वर्तमान में भारत के बेंगलुरू और गुरुग्राम समेत अमेजन के अन्य दफ्तरों में छंटनी की गई है. जिन कर्मचारियों की छंटनी की गई है उनमें फ्रेशर और अनुभव वाले दोनों ही लोग शामिल हैं.
5 महीने की मिलेगी सैलरी
कंपनी ने ईमेल भेजकर कर्मचारियों को निकाल दिया है और कंपनी ने वादा किया है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन्हें 5 महीने की सैलरी भी दी जाएगी. बता दें कि इससे पहले ट्विटर से निकाले गए कर्मचारियों को भी वादे किए गए थे लेकिन ट्विटर के कर्मचारियों को अबतक पैसे नहीं दिए गए हैं. बीते कुछ दिनों पहले ही अमेजन में छंटनी की प्रक्रिया शुरू की गई है. बीते दिनों ब्लॉगपो्ट में अमेजन के सीईओ ने कहा था कि कोरोनाकाल के दौरान अधिक लोगों को काम पर रखा गया था लेकिन अब कंपनी वर्कफोर्स को धीरे धीरे कम कर रही है.
उन्होंने बताया कि हम 18,000 से अधिक कर्मचारियों की भूमिकाओं को खत्म करने की योजना पर काम कर रहे हैं. इससे अमेजन की कई अलग अलग टीमों प्रभाविक होंगी. हालांकि छंटनी हमारे अमेजन स्टोर और पीएक्सटी संगठनों में हैं. इससे प्रभावित कर्मचारियों को राहत के रूप में कुछ महीने की सैलरी दी जाएही तथा अन्य कई लाभ देनें व आवश्यक मदद करने का आश्वासन दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.