बेंगलुरू एरो इंडिया शो में होंगे दो आकर्षण- पहला सुनीता विलियम्स और दूसरा राफेल

20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरू में एरो इंडिया शो 2019 का होगा आयोजन.

Published date india.com Published: January 31, 2019 7:30 AM IST
बेंगलुरू एरो इंडिया शो में होंगे दो आकर्षण- पहला सुनीता विलियम्स और दूसरा राफेल

बेंगलुरु. अगले महीने यानी 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरू में एरो इंडिया शो (Aero India Show) का आयोजन किया जाएगा. देश-विदेश के विमानों, फाइटर जेट के इस शो में इस साल आकर्षण के दो प्रमुख केंद्र होंगे. पहला तो भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस बार एरो इंडिया शो में हिस्सा ले सकती हैं. वहीं दूसरा और महत्वपूर्ण आकर्षण राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jet) होगा, जो बेंगलुरू के आसमान में उड़ान भरेगा. लोकसभा चुनाव से पहले भारत के आकाश में राफेल विमानों का यह प्रदर्शन, निश्चित रूप से सियासी चर्चा का विषय बनेगा. क्योंकि फ्रांस की कंपनी दसॉ के साथ राफेल विमान सौदे को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का सरकार पर हमला लगातार जारी है. यह भी गौरतलब है कि दसॉ कंपनी इसी साल सितंबर तक इन विमानों की पहली खेप भेजने वाली है. ऐसे में एरो इंडिया शो के दौरान एक तरफ ये विमान आसमान में अपना जलवा दिखा रहे होंगे, वहीं दूसरी ओर जमीन पर राजनीतिक दल एक-दूसरे से रस्साकशी कर रहे होंगे.

राफेल सौदे पर आगे बढ़ी मोदी सरकार, फ्रांस को किया 25 फीसदी राशि का पेमेंट

शो के दौरान महिला दिवस कार्यक्रम में आ सकती हैं सुनीता

येलहनका वायुसेना स्टेशन के वायु कमान अधिकारी एयर कमोडोर रवुरी शीतल ने बुधवार को बताया कि भारत में जन्मी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के 20 से 24 फरवरी के बीच यहां एरो इंडिया शो 2019 के 12वें सत्र में शामिल होने की संभावना है. शीतल ने कहा कि एरो इंडिया शो के दौरान महिला दिवस पर समारोह में सुनीता शामिल हो सकती हैं. शीतल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महिला दिवस के लिए कई समारोहों की योजना है और इसके लिए पहले से ही काम किया जा रहा है. ऐसी संभावना है कि अंतरिक्ष में जाने वाली सुनीता विलियम्स समारोह में शामिल होंगी.’’ उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत और विदेश में बने कई विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मनोहर पर्रिकर से मुलाकात के बाद बोले राहुल, पूर्व रक्षा मंत्री का राफेल पर नए सौदे से लेना-देना नहीं

दसॉ एविएशन दिखाएगा राफेल का जलवा

फ्रांस का प्रमुख एयरोस्पेस दसॉ एविएशन येलाहांका एयर बेस में एरो इंडिया शो में अपना लड़ाकू विमान राफेल उड़ाएगा. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. एयर कमांडर रवूरी शीतल ने कहा, “एरो इंडिया में तीन राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे जिनमें दो फ्लाइंग डिस्प्ले और एक स्टेटिक डिस्प्ले करेगा.” एरो इंडिया का 12वां संस्करण शहर के उत्तर में स्थित बाहरी इलाकों में एयर बेस में आयोजित होगा. दो इंजनों वाला और मल्टी-रोल फ्रांसीसी विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने की क्षमता रखता है. उन्नत चौथी पीढ़ी के इस विमान की कीमतों और सौदे को लेकर वर्तमान में विवाद चल रहा है. दसॉ एविएशन भारतीय वायु सेना को सितंबर 2019 तक उड़ने के लिए तैयार 36 राफेल मल्टी-रोल विमान देगा. आपको बता दें कि यह लड़ाकू विमान पुराने हो चुके मिग-21 जेटों का आंशिक स्थान ग्रहण करेगा. भारतीय वायु सेना में इनके उपयोग को बंद करने की प्रक्रिया जारी है.

(इनपुट – एजेंसियां)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.