
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Amethi Political Equation: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपने चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं. दो चरणों की वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. इसके साथ ही केरल की वायनाड सीट पर भी मतदान हो चुके हैं. अब माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अमेठी-रायबरेली सीट को लेकर कभी भी अपना सस्पेंस खत्म कर सकती है. अमेठी-रायबरेली की सीट पर चुनाव लोकसभा चुनावों के पांचवे चरण में यानी 25 मई को होंगे. वहीं इन दोनों सीटों को लेकर काफी अटकलें लगी हुई हैं. अमेठी और रायबरेली से किस प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारना है इसको लेकर अब तक कांग्रेस कोई फैसला नहीं ले पा रही है.
जानकारी के मुताबिक ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि कांग्रेस पार्टी के अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पर रंगाई-पुताई का काम लगातार चल रहा है. वहींं अमेठी की दीवारों पर ‘राहुल बिन अमेठी सून’ के पोस्टर नजर आने लगे हैं. इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को अमेठी से उम्मीदवार बना सकती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अभी भी इस सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अपना मन नहीं बना पाए हैं क्योंकि अमेठी की इस लोकसभा सीट पर साल 2019 के नतीजे उनके पक्ष में नहीं थे.
अमेठी सीट पर क्या राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया जाएगा? , जब ये सवाल मीडिया ने राहुल गांधी से किया तो इस बात को लेकर राहुल गांधी बोले कि इस सीट से कौन उम्मीदवार होगा इसका फैसला CEC की बैठक में लिया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी बताया कि अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर जल्द ही फैसला सबके सामने आ जाएगा.
साल 2004 से 2019 तक लगातार 15 साल से अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव जीतकर राहुल गांधी लोकसभा सदस्य रहे हैं. लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें इस सीट से हराकर झटका दिया था. अपनी इस हार के बाद राहुल गांधी के इस सीट पर फिर से चुनाव लड़ने का अपना मन नहीं बना पा रहे हैं .
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.