LPG Crisis: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण भारत में भी लोगों को तेल संकट का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, अब केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर अहम जानकारी दी है. सरकार ने साफ किया है कि देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ LPG और CNG की सप्लाई भी सामान्य रूप से जारी है.
सरकार ने क्या कहा?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई सामान्य है और अब तक कहीं से भी तेल की कमी की कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है.
सरकार के अनुसार कई राज्यों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई भी धीरे-धीरे शुरू कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा राज्यों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि सप्लाई चेन को बेहतर बनाया जा सके.
रोकी जाएगी जमाखोरी-कालाबाजारी
सुजाता शर्मा ने ये भी बताया कि घरेलू LPG की डिलीवरी व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है. ऑनलाइन बुकिंग बढ़ने के साथ डिलीवरी ऑथेंटिकेशन रेट भी पहले के 53 प्रतिशत से बढ़कर करीब 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है. सरकार ने ये भी साफ किया है कि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि आम लोगों और कारोबारियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.