नई दिल्ली. बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कई नेता मौजूद रहे. इस अहम बैठक के दौरान राफेल डील पर कांग्रेस के आरोपों से निपटने की रणनीति तैयार की गई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यमवर्ग और किसानों के मुद्दे पर सांसदों को टिफिन के दौरान चर्चा करनी चाहिए.
इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सियासत करने की शैली अलोकतांत्रिक है. यहीं वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान हंगामा हुआ.
Amit Shah ji said Rahul ji’s style of politics is undemocratic, hence such kind of disruptions during the speech of PM Modi: Ananth Kumar, Parliamentary Affairs Minister after BJP Parliamentary Party meeting pic.twitter.com/yqt2g8cgAf
— ANI (@ANI) February 9, 2018
पार्टी की यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब संसद में बजट सत्र के दौरान सरकार को विपक्ष का भारी विरोध झेलना पड़ रहा हैअनंत कुमार ने यह भी बताया कि शाह ने बैठक में कहा कि राफेल डील के मुख्य बिन्दुओं के बारे में बताया जा चुका है और आगे भी बताएंगे, लेकिन हर एक कंपोनंट को लेकर चर्चा करना देशहित में कितना उचित होगा?
#Rafale deal ke main points bata chuke hain aur batayenge, lekin har ek component ko lekar charcha karna kitna uchit hoga desh hith mein? ye baat Rashtriya Adhyaksh ji ne baithak mein kaha: Ananth Kumar,Parliamentary Affairs Minister pic.twitter.com/5CBJkn6qtN
— ANI (@ANI) February 9, 2018
बता दें कि पीएम मोदी आज ही तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए. मोदी फ़िलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान के दौरे पर भी निकले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.