EnglishHindi

अमित शाह भगवान नहीं हैं, जो पचास साल भाजपा के शासन की भविष्यवाणी कर दें: मिजो नेशनल फ्रंट

दो बार मिजोरम के मुख्यमंत्री रह चुके जोरमथंगा ने कहा कि विचारधारा और अन्य बातों को लेकर वह भाजपा के पूरी तरह खिलाफ हैं.

Published: December 6, 2018, 1:23 PM IST

आइजोल: भाजपा शाषित नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस के घटक मिजो नेशनल फ्रंट ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान को खारिज किया है कि उनकी पार्टी 2019 का चुनाव जीती तो 50 साल तक देश पर शासन करेगी. पार्टी का कहना है कि अमित शाह कोई भगवान नहीं हैं जो पचास या सौ साल की भविष्यवाणी कर दें. मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. 11 दिसम्बर को काउंटिंग के बाद चुनाव के परिणाम घोषित होंगे.

ईवीएम विवाद के बाद बाबूलाल गौर और विधायक उषा ठाकुर के वायरल वीडियो ने भाजपा को किया परेशान

भविष्यवाणी पर संदेह !

मिजोरम में मुख्य विपक्षी दल को हालांकि विश्वास है कि आम चुनाव में कांग्रेस या संप्रग जीत हासिल नहीं कर पाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट प्रमुख जोरमथंगा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति के चलते उनकी पार्टी कभी राज्य में उससे गठबंधन नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, ‘मुझे संदेह है, वह (शाह) भगवान नहीं हैं. वह राजनीति में कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते.’ जोरमथंगा ने कहा, ‘अमित शाह यह भविष्यवाणी कर सकते हैं कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन 50 या 100 साल की भविष्यवाणी करना अतिशयोक्ति है.’

भाजपा के पूरी तरह खिलाफ

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सितंबर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत की वजह से पार्टी 2019 का चुनाव जीतेगी और उसके बाद भाजपा को 50 साल तक सत्ता से कोई नहीं हटा सकता. मिजो नेशनल फ्रंट के भाजपा से रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर दो बार मुख्यमंत्री रह चुके जोरमथंगा ने कहा कि विचारधारा और अन्य बातों को लेकर वह भाजपा के पूरी तरह खिलाफ हैं.

क्या मिजोरम में कांग्रेस को सता रहा असम वाला डर, इस तरह देखें राज्य में कैसे बदला समीकरण

राजग संप्रग से बेहतर

उन्होंने कहा, “क्योंकि हम ईसाई हैं. वे हिंदुत्व का प्रचार करना चाहते हैं. जहां तक इन चीजों की बात है तो हम साथ नहीं आ सकते. हमारी विचारधारा अलग है. उन्होंने कहा, जहां तक देश की बात है तो राजग संप्रग से बेहतर है, इसीलिए हम केंद्र में उसके साथ आए. लेकिन विचारधारा के मामले में हम बिल्कुल अलग हैं. भाजपा भी इस बात को अच्छी तरह जानती है. मिजोरम में 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ा है. एमएनएफ और कांग्रेस ने 40-40 जबकि भाजपा ने 39 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई है. मिजोरम में वर्ष 2008 से कांग्रेस की सरकार है. 11 दिसंबर को मिजोरम चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. (इनपुट एजेंसी)

चुनाव की विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.