कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर आज कोलकाता पहुंचे हैं. इस दौरान पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अन्य नेताओं के साथ हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत किया. वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लेफ्ट पार्टियों के सदस्यों ने CAA कानून का विरोध करते हुए हवाई अड्डे के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. लेफ्ट पार्टियों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए. साथ ही एयरपोर्ट के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर काले रंग के गुब्बारे लगाकर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
Kolkata: Members of Students’ Federation of India and Left parties demonstrate near the airport against the visit of Union Home Minister Amit Shah to the city today. pic.twitter.com/5terswIFlX
— ANI (@ANI) March 1, 2020
वाम मोर्चा और कांग्रेस के सैंकड़ों प्रदर्शनकारी हाथों में सीएए-विरोधी पोस्टर लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अ्ड्डे के द्वार संख्या एक के बाहर एकत्र हुए थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर काले गुब्बारे भी लगाए गए थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हवाई अड्डे में घुसने से रोकने के लिए अवरोधक लगा रखे थे.
शाह शहीद मीनार मैदान में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं. यहां पार्टी के नेता संसद में सीएए को पारित कराने के लिए शाह को सम्मानित करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इस सभा में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा गृह मंत्री राजारहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की एक नई इमारत का उद्घाटन करेंगे और राज्य के भाजपा नेतृत्व और नड्डा के साथ बातचीत करेंगे. शाह दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर भी जाएंगे.
(इनपुट-एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.