By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Amit Shah Rents Baglaw In Bengaluru Karnataka Election
अमित शाह ने कर्नाटक में डाला डेरा, विधानसभा के नजदीक किराए पर लिया बंगला
कर्नाटक चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां रणनीति में किसी तरह का कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहतीं.
बेंगलुरु. कर्नाटक चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां रणनीति में किसी तरह का कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहतीं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तो अपनी तैयारियों के लिए जाने ही जाते हैं. ऐसे ही कर्नाटक चुनाव के लिए बेंगलुरु के फेयरफिल्ड लेआउट के पास एक बंगला किराए पर ले लिया है. यह बंगला विधानसभा से दो किमी की दूरी पर है.
यह बंगला भारतीय जनता पार्टी ने किराए पर लिया है. पार्टी अध्यक्ष का यह कार्यालय भी होगा और यहीं पर वह रुकेंगे भी. बता दें कि अमित शाह पूरे चुनाव को काफी नजदीक से देख रहे हैं और पूरे राज्य में लगातार सक्रिय हैं. सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 19 अप्रैल को कर्नाटक से दिल्ली लौट रहे हैं. लेकिन वे ज्यादा से ज्यादा वहां समय बिताना चाहते हैं.
बताया जा रहा है कि अमित शाह का वहां बंगला किराए पर लेने का एक कारण ये भी हो सकता है कि ये इलाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक है. शाह के पास जेड श्रेणी की सिक्योरिटी है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए भी यह ठीक है.
बता दें कि इससे पहले अमित शाह के सामने प्रदर्शन करते हुए लिंगायत कम्युनिटी के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था. जहां प्रदर्शन हुआ था बंगले से उसकी दूरी तकरीबन आधा किलोमीटर थी. उनकी मांग थी कि शाह लिंगायतों के अलग धर्म पर अपना स्टैंड क्लियर कर लें.
Also Read:
-
West Bengal election: पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए इन 5 धुरंधरों ने बनाई जीत की रणनीति, पहली बार खिला दिया कमल
-
Video: चाणक्य का नाम लेकर प्रियंका गांधी ने कसा ऐसा तंज, अमित शाह की भी छूट गई हंसी
-
आधुनिक चाणक्य और चंद्रगुप्त? गुजरात की गलियों से दिल्ली की सत्ता तक-मोदी-शाह की दोस्ती की कहानी, फिल्मों में भी दिखी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें