By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Amit Shah Said On Huge Victory Of Lok Sabha Reaching Summit Is Yet To Come
लोकसभा की प्रचंड जीत पर अमित शाह बोले- शिखर पर पहुंचना अभी बाकी है
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने 303 सीटें जीत ली हों लेकिन अभी शिखर पर पहुंचना बाकी है.
नई दिल्ली: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपना सदस्यता अभियान शुरू करने वाली है और पार्टी अपने सांगठनिक चुनावों के लिए प्रक्रिया आरंभ करेगी. इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने 303 सीटें जीत ली हों लेकिन अभी शिखर पर पहुंचना बाकी है. भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अमित शाह ने यह बात कही. सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक शाह के पार्टी अध्यक्ष बने रहने की संभावना है.
Bhupendra Yadav, BJP on being asked about the next party president: Organisational polls will be conducted once the membership drive is over. pic.twitter.com/K1pC81DHhu
— ANI (@ANI) June 13, 2019
पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सांगठनिक चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया. शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाइयों के महासचिवों और अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव ने बैठक में शाह के दिए गए भाषण को साझा किया. यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि 2019 में 303 सीटें जीतने के बाद भी पार्टी अपने चुनावी प्रदर्शन के मामले में ऊंचाई तक नहीं पहुंच पायी है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा बढ़ी, आवास पर तैनात किए गए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी
भाजपा के 11 करोड़ सदस्य में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का लक्ष्य
यादव ने शाह को उद्धृत करते हुए कहा कि नए क्षेत्रों और समाज के विभिन्न धड़ों के बीच आगे पार्टी के विस्तार की जरूरत है. यादव ने कहा कि बैठक के दौरान फैसला हुआ कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे और चार अन्य नेता उनकी मदद करेंगे. चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं. यादव ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं और इसमें 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें