An Attempt Was Made To Deviate From The Caste Census Rahul Gandhi On Women Reservation Bill
Women Reservation Bill पर सरकार की मंशा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- अफसोस है UPA सरकार में नहीं ला पाए
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, महिला आरक्षण बिल को लागू होने में समय लगेगा क्योंकि इस बिल से जातीय जनगणना से भटकाने की कोशिश हुई है.
नई दिल्ली: राज्सभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पारित होने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, सदन में महिला आरक्षण बिल लाया गया, बिल में दो चीज़ें संबंधित पाई गई जिनमें पहला है की महिला आरक्षण से पहले जनगणना होगी और दूसरा परिसीमन करना होगा. इन दोनों को करने के लिए कई साल लगेंगे. राहुल गांधी ने आगे कहा, महिला आरक्षण आज लाया जा सकता है, लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती है.
बिल को लागू होने में 10 साल लग जाएंगे
उन्होनें आगे कहा, इस बिल को लागू करने में 10 साल लग जाएंगे, क्योंकि डाइवर्जन OBC सेंसस से हो रहा है. राहुल ने कहा, मैंने संसद में सिर्फ एक संगठन की बात की, जो हिंदुस्तान की सरकार को चलाता है कैबिनेट सचिव और बाकी के सभी सचिव, इसे लेकर मैंने एक सवाल किया था. राहुल गांधी ने कहा, मैंने सिर्फ यह सवाल पूछा कि क्या हिंदुस्तान में OBC की आबादी 5% है? अगर नहीं हैं तो OBC हिंदुस्तान में कितने हैं और है उन्हें भागीदारी मिलनी चाहिए.
राहुल गांधी ने की जातीय जनगणना की मांग
मंत्री ने आगे कहा, भाजपा (BJP) को जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिलाओं को भागीदारी देनी चाहिए. जनगणना का लेकर हमने जो डाटा निकाला था उसे सार्वजनिक कर दें जिससे सभी को पता चल जाए कि OBC कितने हैं और नई जनगणना जाति के आधार पर करें.
अफसोस है कि UPA सरकार में नहीं ला पाए
राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि 2010 में UPA की सरकार द्वारा लाए गए विधेयक के तहत OBC कोटा प्रदान नहीं किया गया था. तो इस पर राहुल गांधी ने कहा, “100% अफसोस है, यह उस समय किया जाना चाहिए था और अब हम इसे पूरा करके छोड़ेंगे.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.