
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Kurnool Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर यात्री नींद के दौरान ही बस में फंसे रह गए और उन्हें अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिला. हैरान करने वाली बात यह है कि इस दुर्घटना के पीछे कई चौंकाने वाले फैक्ट सामने आ रहे हैं. एक वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से पता चलता है कि बस हादसे से ठीक पहले मोटरसाइकिल सवार युवक बी शिवा शंकर की हरकतें काफी संदिग्ध थीं. ये वीडियो एक पेट्रोल पंप कहा है, जहां वो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुका था.
CCTV रिकॉर्डिंग के अनुसार, शिवा शंकर अपनी बाइक से पेट्रोल पंप पर रात 2:23 बजे पहुंचा था. उसके साथ एक और व्यक्ति बैठा था, जो बाद में बाहर चला गया. फुटेज में दिख रहा है कि वहां कोई पेट्रोल पंप अटेंडेंट नहीं था, जिससे शिवा शंकर परेशान हो गया और बाइक को साइड स्टैंड पर घुमाने के बाद, लड़खड़ाते हुए वहां से निकल गया. पुलिस मान रही है कि युवक नशे की हालत में था और बाइक उसके कंट्रोल में नहीं थी.
A day after the tragic bus fire accident in Kurnool, Andhra Pradesh, that claimed 20 young lives, details have emerged about the 22-year-old biker, Shiva Shankar, whose two-wheeler hit the bus.
CCTV footage shows Shiva Shankar stopping at a petrol station moments before the… pic.twitter.com/sZl2w9zheP
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) October 25, 2025
हादसा करीब 3-3:30 बजे उल्लिंदकोंडा के पास हुआ. आपको बता दें कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही V Kaveri Travels प्राइवेट बस में 46 यात्री सवार थे. टक्कर के बाद, बस में लगी आग ने सिर्फ कुछ मिनटों में भयावह रूप ले लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटरसाइकिल को बस ने करीब 200 मीटर तक घसीटा, जिससे फ्रिक्शन, स्पार्क्स और बाइक से पिछले ब्रेक फ्यूल लीकेज ने आग का रूप ले लिया. उस समय मौसम भी खराब था और तेज बारिश भी हो रही थी.
तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने ड्राइवर और ट्रैवल एजेंसी को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है. दोनों ड्राइवर लक्ष्मैया और शिव नारायणा को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लेकिन पुलिस अब सभी एंगल से जांच कर रही है, जिनमें बाइक सवार की संदिग्ध गतिविधियां और बस को रजिस्ट्रेशन नियमों की अनदेखी भी शामिल है. ट्रांसपोर्ट विभाग जांच कर रहा है कि क्या बस को अवैध तरीके से स्लीपर कोच में बदल दिया गया था, जिससे सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.