
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर न्यूज डेस्क पर अपनी सेवा दे रहे हैं. उनकी नेशनल, पॉलिटिकल, इंटरनेशनल की खबरों पर अच्छी पकड़ और समझ है. ... और पढ़ें
UP Marriage Fraud: शादी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कई बार शादी से पहले अच्छी तरह से छानबीन नहीं की जाती जिस वजह से लोग फ्राड का शिकार हो जाते हैं. अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है. जहां सगाई की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे के बारे में ऐसी बात पता चली कि दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई.
दूल्हे की पोल खुलने के बाद गुस्साई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दरअसल, ये शादी आगामी 21 अप्रैल को होने वाली थी. दोनों घरों में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी बीच इंस्टाग्राम पर दुल्हन ने किसी दूसरी लड़की के साथ दूल्हे की फोटो देखी.
इस फोटो को लेकर जब युवती ने अपने होने वाले पति से सफाई मांगी तो उसने कहा कि किसी ने मजाक में उसकी फोटो का गलत इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की होगी. हालांकि दुल्हन का शक दूर नहीं हुआ तो उसने और छानबीन की. इस दौरान जो बात सामने आई उससे दुल्हन के होश ही उड़ गए.
दुल्हन ने इस फोटो को लेकर इंस्टाग्राम वाली युवती से बात की तो उसे पता चला कि उसका होने वाला दूल्हा पहले से शादीशुदा है. दुल्हन को जैसे ही इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो वो भड़क उठी और उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद जब उसने शादी के लिए लड़के को दिए पैसे वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया. फिर पीड़िता ने फतेहपुर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया.
पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम से मिले मोबाइल नम्बर पर जब उसने युवती से बात की तो उसने अपना नाम निशा वर्मा बताया था. साथ ही उसने कहा कि वो ललित की पत्नी की है. जब ये बात पीड़िता ने ललित और उसके परिजनों से पूछी तो शुरू में उन्होंने इनकार किया. हालांकि बाद में शादी की बात स्वीकार ली.
इसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे शिवा से शादी का प्रस्ताव दिया जिसे पीड़िता से ठुकरा दिया. पीड़िता फतेहपुर थाना क्षेत्र की निवासी है और पिता व मां की मौत हो चुकी है. फिलहाल वह अपनी दादी के साथ रहती है और होमगार्ड डिपार्टमेंट में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है. उसकी शादी सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम जयरामपुर निवासी ललित कुमार वर्मा पुत्र वीरेंद्र कुमार वर्मा से तय हुई थी.
दुल्हन की शिकायत के अनुसार, शादी के उपहार का सामान खरीदने के लिए उसने बैंक से लोन लिया था. वह तीन किस्तों में ललित को उसके खाते में पांच लाख 35 हजार रुपये दे चुकी है. ये पैसे ललित व उसके पिता ने मांगे थे. फतेहपुर पुलिस ने ललित कुमार वर्मा व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.