पाकिस्तान में बैठी अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ पति अरविंद ने उठाया ये बड़ा कदम

अंजू के पति अरविंद ने अंजू के खिलाफ धोखाधड़ी और पाकिस्तान से धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में अंजू पर कई धराएं जोड़ी गई हैं.

Published date india.com Published: August 5, 2023 12:19 PM IST
Anju In Pakistan

Anju In Pakistan: प्यार के खातिर अपना घर-परिवार और देश छोड़ पाकिस्तान गई अंजू के खिलाफ उसके पति अरविंद (Arvind) ने मुकदमा दर्ज कराया है. दरअसल, शुक्रवार को अरविंद राजस्थान के अलवर जिले में भिवाड़ी के फूलबाग थाने पहुंचा. जहां उसने अपनी पत्नी अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. अलवर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की.

बता दें अंजू को अपना घर-परिवार और देश छोड़कर पाकिस्तान गए 15 दिन बीत चुके हैं. ऐसे में पति अरविंद को बच्चों की चिंता सता रही है. इसी के चलते अरविंद भिवाड़ी के फूलबाग थाना पहुंच गया और वहां अंजू के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए केस दर्ज कराया. दर्ज एफआईआर में पुलिस ने अंजू पर धारा 366, 494, 500, 506 IPC, 66 आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी है. यहीं नहीं अरविंद ने अंजू पर शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से वाट्सअप कॉल पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

वहीं, अंजू को भी अब अपने बच्चों की याद सताने लगी है. अंजू का कहना है कि उसके बच्चों को उससे ज्यादा अच्छा कोई नहीं रख सकता. उसनें कहा बच्चों की केयर मेरे जितनी कोई नहीं कर सकता. मैं उन्हें किसी भी कीमत पर पाकिस्तान लेकर आऊंगी. मेरे पति बेचारे नहीं है, वो एक प्राइवेट जॉब करते हैं. मैं अपने बच्चों को रखूंगी, उन्हें लेकर आऊंगी. वहीं, अरविंद का कहना है कि मेरे बच्चे सिर्फ यहीं रहेंगे, उन्हें पाकिस्तान मरने के लिए नहीं भेजूंगा. वहां उन्हें खतरा है. अंजू वहीं रहे, वहीं नाचे, नसरुल्लाह के साथ खुश रहे. मेरा उससे अब कोई लेना-देना नहीं, न मुझे उसके तोहफे से कोई मतलब है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर लिया है साथ ही प्रेमी नसरुल्लाह से शादी भी कर ली है. ऐसे में दोनों के साथ में जश्न मनाते फोटो भी सामने आए हैं, बताया जा रहा है कि अंजू लंबे समय से नसरुल्लाह के संपर्क में थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.