Anju marries Nasrullah: 5 महीने पहले अपने Facebook प्रेमी नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान गई अंजू इस हफ्ते भारत लौट आई है. राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपना धर्म बदला और नसरुल्ला से शादी रचाई. इस दौरान उसने पाकिस्तान में नसरुल्ला के साथ कई जगहें घूमी, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे. एक वीडियो में अंजू नसरुल्ला और उसके दोस्तों के साथ खाने की टेबल पर नजर आई थी, जिसमें वह बुर्का पहने हुई थी.
बुधवार को भारत लौटी थी अंजू
नाम, देश, धर्म और खानपान बदलने वाली अंजू बुधवार को वाघा बॉर्डर पहुंची, उसके साथ पाकिस्तानी शौहर नसरुल्ला (Nasrullah) भी बॉर्डर तक आया. बॉर्डर से अंजू को इंटेलिजेंस ब्यूरो और पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई और पूछताछ की. इसके बाद अंजू अमृतसर से फ्लाइट पड़कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची जहां मीडिया ने उसे सवाल-जवाब किए, लेकिन अंजू ने ये कहकर बात टाल दी कि वह बाद में सभी सवालों के जवाब देगी.
अंजू से नहीं मिलना चाहते पति और बच्चे
यही नहीं पाकिस्तान से निकाह कर लौटी अंजू के पति अरविंद और उसके बच्चों के साथ पिता ने भी उससे मिलने से इनकार कर दिया है. बता दें अंजू के दो बच्चे राजस्थान के भिवाड़ी में पिता के साथ रहते हैं, वहीं पिता गया प्रसाद ग्वालियर में रहते हैं. अंजू के सभी परिजन अंजू से नाराज हैं, वे बात नहीं करना चाहते. इसको देखते हुए अरविंद की सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. अरविंद के फ्लैट पर किसी अनजान व्यक्ति के आने जाने की अनुमति नहीं है.
गिरफ्तार भी हो सकती है अंजू
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दीपक सैनी ने कहा है कि अगर अंजू भिवाड़ी आती है, तो उससे पूछताछ की जाएगी. साथ ही नियमों अनुसार कार्रवाई होगी. इसके अलावा जरूरत पड़ी तो अंजू को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. वहीं भारत वापस लौट कर अंजू अभी कहां हैं, किसके साथ हैं, किसके संपर्क में हैं, इस बारे में कुछ पता नहीं पाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.