मेजर की पत्नी की हत्या का मामला, नितिन हांडा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

मेजर की पत्नी की हत्या के बाद नितिन फरार हो गया था और उसे मेरठ से पकड़ा गया था.

Published date india.com Updated: June 25, 2018 7:17 PM IST
मेजर की पत्नी की हत्या का मामला, नितिन हांडा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली। मेजर की पत्नी के हत्या के आरोपी मेजर नितिन हांडा को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. आज नितिन हांडा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन पर रिमांड पर भेज दिया गया. मेजर की पत्नी की हत्या के बाद नितिन फरार हो गया था और उसे मेरठ से पकड़ा गया था.

4 दिन की पुलिस रिमांड

सेना के मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक अन्य मेजर को दिल्ली की एक अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी ने मेजर निखिल हांडा को पुलिस हिरासत में भेज दिया. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि मेजर को हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और उनके कपड़ों की बरामदगी के लिए उन्हें मेरठ ले जाना होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मेरठ से किया गिरफ्तार

पश्चिमि दिल्ली में शनिवार को सेना के एक मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को कल मेरठ से गिरफ्तार किया था. दिल्ली छावनी इलाके में बराड़ स्क्वायर में महिला का शव बरामद किया गया था और उसका गल रेता हुआ था.

दिल्ली: मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में दूसरा मेजर मेरठ से गिरफ्तार

हादसा नहीं हत्या

शुरुआती दौर में पुलिस को यह सूचना मिली थी कि मेजर की पत्नी की मौत सड़क हादसे में हो गई है. बाद में जब उन्होंने शव का मुआयना किया तो यह पता चला कि महिला का गला रेता हुआ है. उसे कार से कुचला भी गया था. पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कार का इस्तेमाल कर मृतक का चेहरा और शरीर कुचल दिया था ताकि यह सड़क हादसे जैसा लगे.

इसलिए की महिला की हत्या

बताया जा रहा है कि नितिन हांडा कि मेजर की पत्नी से मुलाकात 2015 में दीमापुर में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरा गई. वह कुछ दिन पहले ही दीमापुर से दिल्ली आया था और महिला से मुलाकात की. महिला अस्पताल से चेकअप कराकर नितिन के साथ ही उसकी कार में वापस लौटी. दोनों के बीच जोरदार बहस हुई जिसके बाद नितिन ने मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.