सेना के अफसर को ले. कर्नल की पत्नी से अफेयर करना पड़ा भारी

सेना ने इस कर्नल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

Published date india.com Updated: November 2, 2017 1:34 PM IST
Army probes against colonel having an affair with subordinates wife | सेना के अफसर को ले. कर्नल की पत्नी से अफेयर करना पड़ा भारी

सेना का एक कर्नल अपने मातहत अफसर की पत्नी से अफेयर की वजह से मुश्किल में पड़ गया है. सेना ने इस कर्नल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. मिलिटरी पुलिस ने पंजाब के बठिंडा में एक घर से इस कर्नल को लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ा. दोनों अधिकारी सेना के इंजीनियरिंग शाखा से हैं.

सूत्रों के मुताबिक मिलिटरी पुलिस ने 26 अक्टूबर को सुबह 3 बजे ले. कर्नल के घर पर छापा मारा जब वह घर पर नहीं था. अपने भाई जैसे अफसर की पत्नी से अफेयर करना आर्मी एक्ट में गंभीर अपराथ माना जाता है. अगर कर्नल पर दोष साबित होता है तो उसे 5 साल की सजा हो सकती है.

कर्नल बठिंडा जोन में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात है. जिस वक्त घर पर छापा मारा गया उस समय ले. कर्नल एक गोल्फ टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ में था.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक छापे के बाद कर्नल और ले. कर्नल की पत्नी को बठिंडा के मिलटरी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया. इस कर्नल को जांच होने तक दूसरे ऑफिस में तैनात कर दिया गया है. एक अफसर ने बताया कि ऐसे मामलों में सेना बहुत सख्त रुख अपनाती है और ऐसे मामलों में अफसरों का बर्ताव हमेशा बेहतरीन होना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.