जेटली ने नोटबंदी-जीएसटी को बताया साहसिक कदम, कहा- गुजरात के नतीजे सब साफ कर देंगे जनता किसके साथ

अरुण जेटली ने कहा कि यूपी चुनावों में क्या हुआ सबने देखा

Written by: India.com News Desk Edited by: Manoj Pandey
Updated: October 15, 2017, 8:47 AM IST

वाशिंगटन. गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही तमाम पार्टियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. जहां एक तरफ कांग्रेस नोटबंदी और जीएसटी को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. वहीं अपनी पार्टी के बचाव में बीजेपी के कई दिग्गज नेता मैदान उतर गए हैं.

अमेरिका दौरे पर गए वित्त मंत्री अरुण लेटली ने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव का परिणाम आने दीजिए तो साफ पता चल जाएगा की जनता किसके साथ हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में क्या हुआ ये तो सभी देख चुके हैं. यूपी चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी और सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था. इसी उम्मीद के साथ बीजेपी गुजरात में भी कूदी है.

बता दें कि अरुण जेटली वाशिंगटन में अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदार मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए वहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया. जहां केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि  जीएसटी जैसे स्ट्रक्चरल सुधार, साहस की आवश्यकता है और वैश्विक स्तर पर भारत को इस तरह के फैसलों के लिए प्रशंसा की जा रही है.

उन्होंने कहा कि दुनिया पिछले 3 सालों से आर्थिक मंदी में थी, लेकिन भारत आगे बढ़ रहा था और स्थिति का लाभ उठाया, हमने संरचनात्मक सुधारों को लागू किया.   अरुण जेटली ने अमेरिकी कोषागार मंत्री और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के साथ यहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एच1-बी/एल1 वीजा प्रक्रिया में सुधार की जमकर वकालत की है. 

वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति आश्वस्त करने वाली है लेकिन उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में कम उत्पादकता बने रहने पर और संभावित वृद्धि को लेकर चिंता बनी हुई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.