दिल्ली के निगम बोध घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, भावुक हुए लोग

दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम विदाई के बाद अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया.

Updated: August 25, 2019, 3:52 PM IST

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार कर दिया है. दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम विदाई के बाद अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया. बेटे रोहन ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया.

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से निगम बोध घाट फूलों से सजी गाड़ी में ले जाया गया. इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर लोग बड़ी संख्या में दिखाई दिए. अंतिम यात्रा के दौरान ‘जेटली जी अमर रहें’ के नारे लगाए गए.

अरुण जेटली को बीजेपी मुख्‍यालय में केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

निगम बोध घाट की ओर से जाने वाली सड़कों पर जेटली को याद करने वाले पोस्टर लगे हुए थे. इससे पहले दीनदयाल उपाध्याय रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी, जहां सुबह उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे.

बीजेपी में आखिरी ऐसे नेता थे जेटली, जो हर दल के नेताओं से मिलकर करते थे बात, पढ़ें कुछ किस्से

बता दें कि शनिवार को लंबी बीमारी के बाद जेटली का एम्स में निधन हो गया था. उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई थी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन, राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, झारखंड़ के मुख्यमंत्री रघुबर दास, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही पक्ष विपक्ष के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.