डिजिटल भुगतान करेंगे तो डीजल-पेट्रोल, बीमा पॉलिसी, रेल टिकट के लिए कार्ड, आनलाइन भुगतान पर मिलेगी छूट

जानिये क्या और किसमें मिलेगी छूट

Written by: Manoj Pandey
Updated: December 9, 2016, 12:36 PM IST

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का एक महीना पूरा हो गया। जिसे लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 11 उपायों की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि सरकार द्वारा नोटबंदी का असल मकसद कैश ट्रांजेक्शन को कम करके डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने की कोशिश है। अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद से सिर्फ पेट्रोल और डीजल की बात करें तो पेट्रोल पंप पर अभी ही 40 प्रतिशत लेनदेन कैशलेस हो गया है। जिसके कारण अब हर दिन 4.5 करोड़ उपभोक्ता 1,800 करोड़ रुपये का डीजल और पेट्रोल खरीदते है, डिजिटल भुगतान 40 प्रतिशत बढ़ा है। यह भी पढ़ें: मोदी ने किया नोटबंदी का बचाव, विपक्ष गुस्से में

नोटबंदी के बाद सरकार ने 11 महत्वपूर्ण फैसले लिये

1 – अब अगर आप डिजिटल मोड से पेट्रोल और डीजल की खरीदी करते हैं तो पेमेंट करने पर पेट्रोल-डीजल 0.75 प्रतिशत सस्ता मिलेगा।

2 – अब सरकार ने फैसला लिया है कि हर 10,000 की आबादी वाले गांव में दो प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके लिए एक लाख गांव चुने जाएंगे।

3 – यदि आप रेलवे के मासिक टिकटों की खरीद डिजिटल तरीके से करने पर एक जनवरी से 0.5 प्रतिशत की छूट।

4 – मुंबई लोकल से की जाएगी छूट देने की शुरूआत।

5 – ऑनलाइन टिकट खरीदने पर मुफ्त बीमा का प्रावधान।

6 – रेलवे की खानपान, विश्राम गृह, रिटायरिंग रूम के लिए डिजिटल भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट।

7 – किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को रूपे कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि सार्वजनिक लेनदेन में लेनदेन शुल्क, एमडीआर शुल्क का भार ग्राहकों पर नहीं पड़े।

8 – ई-पेमेंट करने पर जीवन बीमा में 8 फीसदी की छूट मिलेगी।

9- 2000 रुपये के सभी डिजिटल ट्रांजैक्शंस पर सर्विस टैक्स लागू नहीं होगा।

10- नई पॉलिसी खरीदने वालों को भी छूट देगी सरकार।

11- टोल नाकों पर ई-पेमेंट पर 10 प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान है।

फिलहाल इन सहूलियत से जनता को कितना फायदा मिलेगा यह तो बाद में पता चल ही जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार पर लगातार विपक्ष हमला कर रहा है। देश में नकदी का अभूतपूर्व संकट पैदा करने वाली नोटबंदी के एक महीने पूरे होने पर को विपक्षी नेताओं ने नोटबंदी की कड़ी आलोचना की लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि नोटबंदी का दीर्घकालिक फायदा होगा।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.