आप सरकार की ओर से लिए गए ‘गैरकानूनी’ निर्णयों पर उप राज्यपाल नजीब जंग के बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि “मोदीजी के विचार पूरी तरह नकारात्मक हैं। वह खुद कुछ अच्छा नहीं कर सकते और दूसरों को भी नहीं करने देंगे। वह हर चीज को पलट देते हैं।” यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास न जाए
मोदीजी की पूरी सोच नकारात्मक है। ख़ुद कुछ अच्छा कर नहीं सकते। दूसरे अच्छा काम करते हैं तो overturn करा देते हैं https://t.co/pQFzWIY94l
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 26, 2016
इसके अलावा एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल नजीब जंग ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया आदेश से पहले आप सरकार की ओर से ‘गैरकानूनी फैसले’ किए गए हैं। यह भी पढ़ें: नजीब जंग तानाशाह, चल रहे मोदी के इशारे पर : केजरीवाल
उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे को भी खारिज किया कि वह और प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली सरकार के कदमों को रोक रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.