नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी लोहानी एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं. सरकार ने बुधवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया. एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में लोहानी का यह दूसरा कार्यकाल होगा. सूत्रों ने बताया कि नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी. लोहानी 1980 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस के अधिकारी हैं. लोहानी को 23 अगस्त 2017 को भारतीय रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और वह दिसंबर, 2018 में सेवानिवृत हुए थे
बता दें लोहानी इससे पहले भी एयर इंडिया के सीएमडी के तौर पर सितंबर 2015 से अगस्त 2017 तक कार्य कर चुके हैं. लोहानी ने सितंबर 2015 में घाटे से जूझ रही एयर इंडिया के सीएमडी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था और महज अपने दो साल के कार्यकाल में वेे एयर इंडिया को ऑपरेटिंग प्रॉफिट में लाने में कामयाब रहे थे.
पहली पत्नी भीड़ लेकर आई, विधायक और उसकी ‘सेकेंड वाइफ’ को जमकर पीटा
लोहानी अगस्त, 2017 में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे और वह दिसंबर, 2018 में सेवानिवृत हुए थे. भारतीय रेलवे के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय में डिविजनल रेलवे मैनेजर के पद पर रहते हुए उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ दिल्ली के तीन अहम रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन में बड़े सुधार कार्य किए थे. लोहानी के पास इंजिनियरिंग की चार डिग्रियां हैं, जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज है.
वह आईटीडीसी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय राजधानी में रेल संग्रहालय के निदेशक भी रह चुके हैं. उन्हेंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया है. अश्विनी लोहानी मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद से पहले एयर इंडिया का चेयरमैन बनाया गया था. लोहानी ने मध्यप्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.