Asia Cup 2025 India Vs Pakistan Haris Rauf Viral Video Bjp Gives Reaction
पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ का फाइटर जेट वाला इशारा पड़ा भारी, BJP ने वीडियो शेयर कर दिया करारा जवाब
एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. मैदान में पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिएक्शन में बीजेपी ने जवाब दिया है.
एशिया कप, 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और 6 विकेट से जीत दर्ज की. दुश्मन देश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 9 ओवर में 105 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
हारिस रऊफ ने ऐसा क्या किया था?
मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों की ताकत देख पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का गुस्सा फूट पड़ा. वह बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते समय उंगलियों से 6-0 का इशारा करने लगे. इसके बाद उन्होंने हाथों से और भी विवादित इशारे किए. इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक वीडियो शेयर किया और मजाक उड़ाते हुए कहा कि रऊफ वही दिखा रहे थे, जो उन्होंने पहले देखा था. इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की झलक दिखाई गई थी, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बड़ी कार्रवाई की थी.
बता दें भारत ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया. जीत के बाद भी खिलाड़ियों के बीच संबंधों में खटास साफ दिखी. लीग मैच की तरह इस मुकाबले के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना ठीक नहीं समझा. यह साफ दिखाता है कि मैदान पर सिर्फ जीत-हार ही नहीं, बल्कि दोनों टीमों के बीच की पुरानी प्रतिस्पर्धा और तनाव भी कायम है. पाकिस्तान की हार को उसके क्रिकेट फैंस ने शर्मनाक बताया और सोशल मीडिया पर टीम की खूब आलोचना हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.