Assam Assembly Elections 2026 Date Announcement: असम विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. रविवार को चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की. असम की कुल 126 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. असम में 9 अप्रैल को मतदान किए जाएंगे, और नतीजे 4 मई को आएंगे. मतदान के लिए 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी. 23 मार्च तक नोमिनेशन की प्रक्रिया होगी. 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी. प्रत्याशी 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं. असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता है. यहां 1.25 करोड़ महिला मतदाता हैं.
Election Commission of India announces dates for Assembly elections in 5 states/UTs.
1. Assam- Date of Polling- 9th April; Date of Counting 4th May
2. Tamil Nadu- Date of Polling- 23rd April; Date of Counting- 4th May
असम विधानसभा चुनाव 2021 को तीन चरणों में कराया गया था. इसमें BJP-लीडेड NDA ने बहुमत हासिल किया था. एनडीए को 75 सीटें मिली थीं. बाद में एनडीए की सीटें बढ़कर 86 हो गईं. चुनाव में बीजेपी 60 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. कांग्रेस को 29, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) को 16, असम गण परिषद (AGP) को 9, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) को 6, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 4 सीटें मिली थीं. चुनाव के बाद बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल की जगह हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया था. अब 2026 का चुनाव तय करेगा कि राज्य में अगली सरकार किस पार्टी या गठबंधन की बनेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.