भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं. यहां पर हिंसा की आड़ में अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि पड़ोसी बांग्लादेश में व्याप्त अस्थिरता के बावजूद वहां के हिंदुओं ने भारत में प्रवेश करने की कोशिश नहीं की है. शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में असम सीएम ने कहा, हिंदू बांग्लादेश में रह रहे हैं और लड़ रहे हैं. पिछले एक महीने में, एक भी हिंदू को भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते नहीं पकड़ा गया है.
हिमंत सरमा ने यह भी कहा कि पड़ोसी देश के मुसलमान भारत के कपड़ा क्षेत्र में रोजगार तलाशने के लिए घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू रह रहे हैं और लड़ रहे हैं. सरमा ने कहा, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया है.
एक महीने में 35 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया
असम मुख्यमंत्री ने दावा किया, पिछले एक महीने में 35 मुस्लिम घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है. वे प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जो लोग आ रहे हैं वे असम के लिए नहीं, बल्कि कपड़ा उद्योग में काम करने के लिए बेंगलुरु, तमिलनाडु, कोयंबटूर जाने के लिए आ रहे हैं. उन्होंने कहा, हमने अपने प्रधानमंत्री से बांग्लादेश सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया है.
मिलकर काम करेंगे तो घुसपैठ रुक जाएगी
हिमंत सरमा ने बताया कि कई घुसपैठिए देश के अन्य भागों में जाने के लिए असम को गलियारे के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, असम और त्रिपुरा सरकारें बीएसएफ के साथ मिलकर ऐसी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है. उन्होंने कहा कि घुसपैठिए त्रिपुरा और करीमगंज के रास्ते से आते हैं, इसलिए, असम और त्रिपुरा सरकार, बीएसएफ घुसपैठिओं को हिरासत में ले रही है. अगर 3-4 सरकारें (सीमा साझा करने वाले राज्य) मजबूती से काम करें तो घुसपैठ रुक जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.