'मियां मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे', दुष्कर्म मामले का जिक्र कर बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा कि क्या आप (विपक्षी विधायक) पूरे राज्य पर कब्जा करना चाहते हैं? निचले असम के लोग ऊपरी असम क्यों जाएंगे.

Published date india.com Published: August 27, 2024 5:35 PM IST
'मियां मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे', दुष्कर्म मामले का जिक्र कर बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को विधानसभा में मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह पक्षपात करेंगे और ‘मियां’ मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे.

ये भी पढ़ें-  ‘मैं 12वीं में थी, मुझे अंदर बुलाकर दरवाज़ा बंद कर लिया, मैं हेल्पलेस थी’, रेवती के आरोपों पर सिद्दीकी का एक्शन

सीएम सरमा नागांव में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती.

‘मैं पक्षपात करुंगा, आप क्या कर सकते हैं?’

जब विपक्ष के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री पर पक्षपात का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा, ‘मैं पक्षपात करुंगा. आप क्या कर सकते हैं?.’ सरमा ने कहा, ‘लोअर असम के लोग अपर असम क्यों जाएंगे? ताकि मिया मुस्लिम असम पर कब्जा कर लें? हम ऐसा नहीं होने देंगे.’

सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी नोकझोंक

तीखी नोकझोंक के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य आसन के समीप आ गए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी को कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस, एआईयूडीएफ और माकपा के विधायकों तथा एकमात्र निर्दलीय सदस्य अखिल गोगोई ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध समेत बढ़ती जुर्म की घटनाओं से उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था.

इससे पहले असम में विपक्षी दलों ने विधानसभा परिसर सहित गुवाहाटी के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया और सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा करने और उनके खिलाफ अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विशेष समुदाय को निशाना बनाने का लगाया आरोप

विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के अंदर से परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च किया. इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं और महिलाओं की सुरक्षा की मांग करते हुए नारे लगाए तथा महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों के लिए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाए जाने की निंदा की.

14 वर्षीय लड़की के साथ किया बलात्कार

22 अगस्त को नागांव जिले के ढिंग में ट्यूशन से घर लौट रही 14 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी कथित तौर पर हिरासत से भाग गया और तालाब में कूद गया तथा शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. अन्य दो आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.