Earthquake Again In Assam: देर रात भूकंप के कई और झटकों से हिला असम, लोगों में डर का माहौल

Earthquake Again In Assam: असम में बुधवार देर रात भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

Published date india.com Updated: April 29, 2021 7:36 AM IST
Earthquake in Karnataka
Earthquake in Karnataka

Earthquake Again In Assam : असम में बुधवार देर रात भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया. असम में रात 1 बजकर 20 मिनट और 1 बजकर 41 मिनट और 1 बजकर 52 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता क्रमश: 4.6, 2.7 और 2.3 मापी गई. इससे पहले बुधवार सुबह भूकंप के तेजद झटके सुबह 7:51 बजे सतह से 17 किलोमीटर की गहराई में आया था. भूकंप का केंद्र असम का सोनितपुर (Assam Earthquake) था.भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के उपनिदेशक संजय ओ’नील शॉ ने बताया कि इसके बाद सुबह 7:51 के बाद 8 बजकर तीन मिनट, आठ बजकर 13 मिनट, आठ बजकर 25 मिनट, 8 बजकर 44 मिनट पर 4.7, 4 और दो बार 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

उन्होंने बताया कि राज्य के नगांव जिले में 10 बजकर 5 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया तथा कुछ ही देर बाद 10 बजकर 39 मिनट पर तेजपुर में 3.4 तीव्रता के भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया. शॉ ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर मोरीगांव में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। उसके बाद तीन और झटके सोनितपुर जिले में आये.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में भूकंप आने के बाद नुकसान के बारे में जानने के लिए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को दो बार टेलीफोन किया और केंद्र से सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया. बाद में सोनोवाल ने भूकंप के केंद्र के समीप धेकियाजुली एवं सोनितपुर जिल में आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया. असम में मुख्यत: तेजपुर के मध्य और पश्चिमी शहरों, नगांव, गुवाहाटी, मंगलदोई, ढेकियाजुली और मोरीगांव में इमारतों तथा अन्य ढांचों को व्यापक नुकसान पहुंचने की खबरें हैं.

एएसडीएमए ने कहा, ‘कई निजी एवं सरकारी भवनों में दरारें पड़ गयीं, लेकिन भवनों के ढह जाने या किसी बड़े बुनियादी ढांचे के बाधित होने जैसे गंभीर नुकसान की खबर नहीं है. बयान के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों, अग्नि एवं आपात सेवाओं, राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा मोचन बलों एवं असम इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञों के साथ समन्वय से नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दार्जीलिंग जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.