
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Kerala, Assam, Puducherry Assembly Elections Polling Updates: देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है. शाम 6 बजे वोटिंग हुई. अब वही वोटर्स मतदान कर सकेंगे, जो शाम 6 बजे तक बूथ में आ गए थे. तीनों जगह 75% से ज्यादा वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरलम में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग हुई है. नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा. इसके बाद अब 23 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग होगी. बंगाल में 29 अप्रैल को आखिरी फेज की वोटिंग होनी है. इसके नतीजे भी 4 मई को आएंगे.
126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के चुनाव जीतकर भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापस आना चाहती है. केरल में 140 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में तीन गठबंधनों के बीच मुकाबला है. CPI(M) के नेतृत्व वाला LDF, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF और BJP के नेतृत्व वाला NDA मैदान में हैं.
केरल में 883 उम्मीदवार मैदान में हैं, यानी प्रति सीट औसतन छह से सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदाताओं की संख्या 27 लाख है जिनके लिए 30,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल 9.50 लाख से ज्यादा वोटर हैं. इनमें से 24,919 वोटर पहली बार वोट डालेंगे. कुल 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें 59 महिलाएं शामिल हैं. असम में लगभग 25.05 मिलियन पंजीकृत मतदाता हैं. वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
इन 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के अलावा गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो गए. इसमें महाराष्ट्र की बारामती और कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीटें प्रमुख है. उपचुनाव के नतीजे भी 4 मई को आएंगे.
तीन राज्यों में विधानसभी चुनावों और उपचुनावों से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे साथ बने रहें:-
#WATCH | Kannur, Keralam: During the Keralam Legislative Assembly elections, Speaker A. N. Shamseer cast his vote at Polling Booth No. 74. pic.twitter.com/VTpXPpnfrX
— ANI (@ANI) April 9, 2026
केरल के स्पीकर एएन शमशीर ने पोलिंग बूथ नंबर 74 में डाला वोट.
#WATCH | Kannur: During the Keralam Legislative Assembly elections, Congress leader K. Sudhakaran cast his vote at Kizhunna South UP School, Polling Booth No. 157. pic.twitter.com/4Auq82EtdJ
— ANI (@ANI) April 9, 2026
कन्नौर: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने किझुन्ना साउथ स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 157 में वोट डाला.
Assembly Elections 2026 LIVE updates: असम में दो स्थानों पर चुनाव संबंधी हिंसा के सिलसिले में अधिकारियों ने सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सुबह मतदान शुरू होने के बाद कई मतदान केंद्रों पर मामूली झड़प भी हुईं, जिनमें लोगों को मामूली चोटें आईं.
Assembly Elections 2026 LIVE updates: असम विधानसभा चुनाव- अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न एक बजे तक ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में सबसे अधिक 66.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि डिब्रूगढ़ में सबसे कम 50.85 प्रतिशत मतदान हुआ.
Assembly Elections 2026 LIVE updates: असम विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह से जारी मतदान के बीच अपराह्न एक बजे तक 59.63 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें