'सनातन का श्राप ले डूबा'- कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, तेजी से क्यों हो रहा है वायरल

आज 4 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना हो रही है. रुझानों के 3 राज्यों में बीजेपी आगे चल रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: December 3, 2023 1:03 PM IST
'सनातन का श्राप ले डूबा'- कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, तेजी से क्यों हो रहा है वायरल

Assembly Election Result 2023: आज देश में 4 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है. रुझानों के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे चल रही है और तेलंगाना केसीआर पिछड़ती दिख रही है. यहां कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है. कांग्रेस की पराजय को लेकरकांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सनातन का श्राप कांग्रेस को ले डूबा. बता दें कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस का शासन था और इन राज्यों में कांग्रेस पिछड़ रही है.

कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि सनातन का विरोध देश में किसी को स्वीकार नहीं है. कांग्रेस यदि सनातन का विरोध करती रहेगी तो वह हारती रहेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म का लगातार विरोध कर रही है. वह हिंदू धर्म के खिलाफ चुनावी मैदान में है. जातीय राजनीति को मुद्दा बनाया जा रहा है, जो देश के लोगों को स्वीकार नहीं है.

रूझानों में BJP की बढ़त को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद का बयान -‘सनातन का “श्राप” ले डूबा’

सत्ता में बने रहने के लिए महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना होगा

आचार्य प्रमोद ने कहा कि कांग्रेस यदि चुनाव जीतना चाहती है, तो उसे महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना होगा, लेकिन कांग्रेस काल मार्क्स के मार्ग पर चल रही है. इस परंपरा को बदलना होगा. महात्मा गांधी की बैठक की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम के भजन से होती थी, लेकिन कुछ नेता सनातन का विरोध कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कांग्रेस को लगा झटका

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अकल्पनीय नुकसान का सामना करना पड़ता दिखाई दे  रहा है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई आला नेता और मंत्री पीछे चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कड़ी टक्कर की बात के बावजूद ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दी गई थी, लेकिन चार घंटे की गिनती के बाद स्थिति बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है. बीजेपी प्रचंड बहुमत से आगे जाते नजर आ रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.