चुनाव रिजल्ट के बाद PM मोदी बोले-गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया, सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, हिमाचल में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देर शाम को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में संबोधित किया

Published date india.com Published: December 8, 2022 8:09 PM IST
चुनाव रिजल्ट के बाद PM मोदी बोले-गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया, सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, हिमाचल में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार
नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देर शाम को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में संबोधित किया.

Gujarat Assembly Election Result 2022, BJP, PM Modi, Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022, bjp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देर शाम को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता के प्रति आभार जताया.पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है. जे. पी. नड्डा जी के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं. मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा, मैंने गुजरात के लोगों से कहा था कि इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए. मैंने वादा किया था कि नरेंद्र कड़ी मेहनत करेंगे ताकि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ सकें. गुजरात के इतिहास में बीजेपी को सबसे बड़ा जनादेश देकर गुजरात ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला

पीएम मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है. इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं. हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7 फीसदी के अंतर से सरकार बदली है.

जहां पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है

पीएम ने कहा, जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है. मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं.

इस बार वाकई गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस बार वाकई गुजरात ने तो कमाल ही कर दिया. मैं गुजरात की जनता को नमन करता हूं.’’ उन्होंने कहा कि अब तक का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर गुजरात के लोगों ने नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ढाई दशक से निरंतर सरकार में रहने के बावजूद इस प्रकार का प्यार अभूतपूर्व है. यह अद्भुत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई

भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है. उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है. बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है.

जिन्हें न्यूट्रल रहने की जरूरत है, वे कहां खड़े हैं, कब और कैसे रंग बदलते हैं?

पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ चुनावों का बड़े पैमाने पर विश्लेषण किया जाना चाहिए. जो खुद को न्यूट्रल कहते हैं, जिन्हें न्यूट्रल रहने की जरूरत है, वे कहां खड़े हैं, कब और कैसे रंग बदलते हैं? और वे कैसे खेल खेलते हैं, यह जानना देश के लिए बहुत जरूरी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कितने लोगों की जमानत जब्त हुई कोई चर्चा नहीं हुई.

भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है. यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है. बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश कर रहा है.

मैंने गुजरात के लोगों से कहा था कि इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा, मैंने गुजरात के लोगों से कहा था कि इस बार नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए. मैंने वादा किया था कि नरेंद्र कड़ी मेहनत करेंगे ताकि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ सकें. गुजरात के इतिहास में बीजेपी को सबसे बड़ा जनादेश देकर गुजरात ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

एमसीडी को विफल करने के इरादे से जनता के साथ धोखा किया गया

पीएम ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि एमसीडी को विफल करने के इरादे से जनता के साथ धोखा किया गया’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘यह काम हम नहीं करते हैं. हिमाचल की प्रगति के लिए हमारी प्रतिबद्धता वैसे ही बनी रहेगी. बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत कर रहा है.

कठोर से कठोर झूठे आरोपों को सहने का सामर्थ्य भी बढ़ाना होगा

प्रधानमंत्री ने कहा, हमें अपनी शक्ति को बढ़ाते रहना है और कठोर से कठोर झूठे आरोपों को सहने का सामर्थ्य भी बढ़ाना होगा, क्योंकि अब जुल्म बढ़ने वाला है. आप मानकर चलिए कि यह मुझ पर भी बढ़ने वाला है और आप पर भी बढ़ने वाला है, क्योंकि यह सहन नहीं के पाएंगे और पचा नहीं पाएंगे.

मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं

बीजेपी के मुख्यालय में पीएम मोदी ने कहा, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं. जहां तक मेरी जानकारी है, किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं थी.बता दें कि भाजपा राज्य की 182 विधानसभा सीट में से 139 पर जीत हासिल कर चुकी है और 17 सीट पर आगे है.( input- bhasha, ani)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.