Election Results: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में BJP की प्रचंड जीत पर क्या बोले दिग्गज नेता, एक क्लिक में पढ़ें सबके बयान

Vidhan Sabha Election Results 2023: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ जीत. आइए जानते हैं कि चुनाव के रिजल्ट्स पर किसने क्या कहा है?

Written by: Shivani sharma Edited by: Shivani sharma
Published: December 4, 2023, 7:12 AM IST

Election Results 2023: देश में चार राज्यों के चुनाव में बीजेपी की आंधी ने तीन राज्यों में कांग्रेस का सफाया कर दिया है. बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ इन राज्यों में जीत हासिल की. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की. केसीआर की भारत राष्ट्र समिति को तेलंगाना की जनता ने नकार दिया. एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए.

रविवार (3 दिसंबर) शाम पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज की विजय ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. आज सबका साथ, सबका विकास की जीत हुई है…आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है.  चलिए जानते हैं चुनाव के रिजल्ट्स पर किस नेता ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी में अपना विश्वास जताकर आशीर्वाद दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों को नमन करता हूं. भाजपा की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई. छत्तीसगढ़ के जनजातीय, गरीब और किसान बहनों-भाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी जी में अपना विश्वास जताकर भाजपा को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद दिया है. इस विशाल जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

PM मोदी ने विपक्षी दलों के ‘इंडिया गठबंधन’ पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को तीन राज्यों में मिली जीत के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों के ‘इंडिया गठबंधन’ पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी की जीत को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए संकेत बताया.

राहुल गांधी ने तेलंगाना में वादे पूरे का दावा किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के ‘जनादेश को विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करते हैं और तेलंगाना में वादे पूरे करने का दावा किया.

भूपेश बघेल ने दी बीजेपी को जीत की बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की हार के बाद कहा, ‘हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई.’

कमल नाथ ने  कांग्रेस की हार पर कहा,हम खामियों का विश्लेषण करेंगे

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने अपनी पार्टी कांग्रेस की करारी हार पर कहा, ‘हम खामियों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए. हम सभी पर चर्चा करेंगे, चाहे वह जीतने वाला उम्मीदवार हो या हारने वाला हो.’

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बधाई दी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा के चुनावी नतीजे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश की जनता के मूड का आइना नहीं है. पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP) को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत पर बधाई दी.

उद्धवा ठाकरे ने कहा, ”हम लड़ेंगे और देश को बचाएंगे

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार (3 दिसंबर) को उद्धवा ठाकरे ने कहा, ”हम लड़ेंगे और देश को बचाएंगे. पिछले चुनावों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी में कांग्रेस जीती थी, लेकिन संसद में कांग्रेस चुनाव हार गई थी. यह 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए हमारे लिए एक अच्छा संकेत है.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.