Assembly Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की घटनाएं हुईं, आसनसोल में TMC के दो दफ्तर फूंके गए
Assembly Election Results 2026 ( विधानसभा चुनाव परिणाम/इलेक्शन रिजल्ट्स लाइव अपडेट्स): बंगाल की राजनीति में आए एक जबरदस्त बदलाव ने राज्य में ममता बनर्जी के दौर का अंत कर दिया है. इस हार ने तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी ममता को चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के ऐतिहासिक मौके से वंचित कर दिया है. चुनाव परिणाम आने के बाद आसनसोल के बराबनी और सालानपुर इलाके में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं.
राजनीति के मैदान में थलपति विजय का धमाल
तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. करीब छह दशक से जारी द्रविड़ दलों के दबदबे को तोड़ते हुए अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी, टीवीके, 2026 विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. पहली बार चुनाव लड़ने उतरी इस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद टीवीके अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई है. 234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके फिलहाल 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यानी पार्टी को बहुमत से अभी भी 10 सीटों की कमी है. स्थिति को थोड़ा और जटिल बनाता है यह तथ्य कि विजय ने दो सीटों (पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट) से चुनाव जीता है. नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या एक और कम हो जाएगी. इन सभी समीकरणों को देखते हुए टीवीके को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 12 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में छोटे दल और गठबंधन अब 'किंगमेकर' की भूमिका में आ गए हैं.पिनाराई विजयन ने इस्तीफा दिया
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार रात राज्यपाल राजेंद्र वी. आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया. यह इस्तीफा सीपीआई-एम के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की अभूतपूर्व चुनावी हार के कुछ घंटों बाद दिया गया. राज्यपाल ने विजयन से नए मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है. इस चुनाव में एलडीएफ की सीटें घटकर 35 रह गईं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटें और भाजपा ने केवल तीन सीटें जीतीं. इस इस्तीफे के साथ ही विजयन का एक दशक लंबा कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है. विजयन 2016 से लगातार दो कार्यकालों तक मुख्यमंत्री रहे और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने.Vidhan Sabaha Chunav Results 2026 :
West Bengal Election Result 2026 | Assam Election Result 2026West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result :
Bhabanipur Election Result | Baharampur Election Result | Panihati Election Result | Sonarpur Dakshin Election Result | Baranagar Election Result | Kolkata Port Election Result 2026 LIVE | Diamond Harbour Election Result | Howrah Election Result | Darjeeling Election Result | Murshidabad Vidhan Sabha Election Results | North 24 pargana Election Result | Sonarpur Dakshin Election Result | Mathabhanga Vidhan Sabha Chunav ResultsAssam Vidhan Sabha Chunav Result
Jalukbari Election Results 2026 | Jorhat Assembly Election Results | Sivasagar Election Result | Barchalla Election Result 2026Follow updates here:
Assembly Elections 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में डीएमके को चुनावी मोर्चे पर एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी ने जिन 164 सीटों पर सीधे चुनाव लड़ा था, उनमें से वह केवल 59 सीटें ही जीत पाई. चुनाव के नतीजे खासकर इसलिए चौंकाने वाले थे क्योंकि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कई वरिष्ठ मंत्री और यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष भी हार गए. डीएमके के 15 प्रमुख मंत्री हार गए हैं.
Assembly Elections 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में 10 मई से पहले शपथ ग्रहण हो सकता है. भाजपा से शीर्ष नेता सरकार गठन के संबंध में आज या कल बड़ी बैठक कर सकते हैं.
Assembly Elections 2026 LIVE Updates: बंगाल की राजनीति में आए एक जबरदस्त बदलाव ने राज्य में ममता बनर्जी के दौर का अंत कर दिया है. इस हार ने तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी ममता को चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के ऐतिहासिक मौके से वंचित कर दिया है. चुनाव परिणाम आने के बाद आसनसोल के बराबनी और सालानपुर इलाके में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं.
Assembly Elections 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "जो गुंडा और चोर हैं उन पर भाजपा सरकार आने वाले दिनों में कानूनी तरीके से कार्रवाई करेगी. उनके साथ मारपीट करने की जरूरत नहीं है. TMC के जैसे गुंडागर्दी हम लोग नहीं करते. ये हमारे भाजपा के एजेंडे में नहीं है."
Assembly Elections 2026 LIVE Updates: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए को दोबारा बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुडुचेरी में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भाजपा के पुडुचेरी प्रभारी निर्मल कुमार सुराना को नियुक्त किया है. पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा का चुनाव हुआ था. इस चुनाव में ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) को 12, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 5, भाजपा को 4, तमिलागा वेत्री कझगम को 2, कांग्रेस 1, एडीएमके 1, नेयम मक्कल कझगम (एनयएमके) को 1 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '2021 में, हमने पुडुचेरी की जनता के सामने सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था. पुडुचेरी की जनता ने उस दृष्टिकोण पर अपना विश्वास व्यक्त किया और हमें आशीर्वाद दिया. पिछले पांच वर्षों में, हमारी एनडीए सरकार ने इस दृष्टिकोण को गति देने के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है और आज, एक बार फिर, पुडुचेरी की जनता ने एनडीए पर अपना भरोसा जताया है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, तब मैंने आप सभी को इसी जगह से, बीजेपी मुख्यालय से, बताया था कि गंगा बिहार से आगे गंगासागर तक बहती है और आज बंगाल की जीत के साथ, कमल गंगोत्री से गंगासागर तक खिल उठा है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज गंगा के किनारे बसे इन राज्यों में भाजपा और एनडीए सत्ता में हैं.'
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी का दबदबा बना हुआ है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन की शुरुआत 'भारत माता की जय' कहकर की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें