Assembly Elections 2026 Assam Kerala Pudduchery Voting Ec Bjp Left Congress Udf Ldf
असम-केरल और पुडुचेरी की कुल 296 सीटों पर आज वोटिंग, EVM में लॉक होगी 1849 कैंडिडेट की किस्मत
Assembly elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही दिन वोटिंग होना अपने आप में बड़ा सियासी इवेंट है. यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि जनता के मूड को समझने का भी मौका है.
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत असम में 'साइलेंस पीरियड' लागू है. (ANI)
देश के दो राज्यों असम, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक ही फेज में वोटिंग होनी है. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस दौरान कुल 1849 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक होगी. चुनाव नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा.
किस राज्य में कितने वोटर्स?
असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ वोटर्स हैं. इनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.
खास बात यह है कि 18-19 साल की उम्र के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
केरल में कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं. इनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है.
पुडुचेरीमें कुल 9.44 लाख वोटर्स में करीब 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है.
केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है.
पुडुचेरी के चुनावी मैदान में कुल 294 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यह चुनाव BJP की अगुवाई वाले सत्तारुढ़ NDA और कांग्रेस की अगुवाई वाले INDIA गठबंधन के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है.
किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?
असम की 126 विधानसभा सीटों पर इस बार 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से राष्ट्रीय दलों से 211, राज्य दलों से 116, रजिस्टर्ड दलों ने 137 और 258 निर्दलीय प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.
केरल में UDF की तरफ से देखें तो कांग्रेस से 92, मुस्लिम लीग से 26, केरल कांग्रेस से 8 और RSP से 4 उम्मीदवार मैदान में है. केरल कांग्रेस (J), RMPI और CPM से एक-एक उम्मीदवार और 7 निर्दलीय प्रत्याशी को UDF का समर्थन हासिल है. लेफ्ट के नेतृत्व वाले LDF की तरफ से CPM से 80, CPI 21, केरल कांग्रेस (M) से 12, NCP (SP) से 3 और RJD से 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है.
केरल में NDA में BJP 98, भारतीय धर्म जनसेना से 22 और 20-20 पार्टी से 19 उम्मीदवार है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी 60 सीट पर चुनाव लड़ रही है तो 145 उम्मीदवार नॉन-रजिस्टर्ड दलों से और 282 निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन की ओर से, AINRC (All India N.R. Congress) 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उसकी अहम सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. अन्य सहयोगी दलों AIADMK और IJK (Indhiya Jananayaga Katchi) की ओर से भी 2-2 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं.
कब तक खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल?
Add India.com as a Preferred Source
असम की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म हो रहा है.
केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को खत्म होने वाला है.
पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को समाप्त होने वाला है.
‘साइलेंस पीरियड’ लागू
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत इन राज्यों में ‘साइलेंस पीरियड’ लागू है. असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही दिन वोटिंग होना अपने आप में बड़ा सियासी इवेंट है. यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि जनता के मूड को समझने का भी मौका है. खासकर राष्ट्रीय दलों के लिए यह चुनाव उनकी साख से जुड़ा हुआ है, जहां हर सीट की अहमियत बढ़ जाती है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.