Assembly Elections Result 2022: काउंटडाउन जारी-सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी मतगणना, 9 बजे आने लगेंगे रुझान

पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 10 मार्च को आनेवाले हैं. मतगणना शुरू होने में अब चंद घंटे ही बचे हैं, रिजल्ट को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज है तो वहीं उम्मीदवारों के मन में भी बेचैनी बढ़ी हुई है. अब बस चंद घंटो बाद पता चल जाएगा कि पांचों राज्यों में किसके सिर तजेगा जीत का ताज?

Written by: Kajal Kumari Edited by: Kajal Kumari
Updated: March 9, 2022, 1:46 PM IST

Assembly Elections Result: देश के पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी. इसे लेकर सबकी निगाहें कल यानी 10 मार्च को होने वाले चुनाव रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election Result 2022) के लिए साच चरणों में चुनाव कराए गए थे. गोवा विधानसभा के लिए (Goa Assembly Election Result 2022) पंजाब विधानसभा के लिए (Punjab Assembly Election Result 2022) उत्तराखंड विधानसभा के लिए (Uttarakhand Assembly Election Result 2022) एक-एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे. जबकि मणिपुर विधानसभा  (Manipur Assembly Election Result 2022) के लिए दो चरणों में चुनाव कराए गए थे. 10 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा चुनाव सात मार्च को खत्म हुए हैं. अब कल सुबह का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है कि कब मतगणना शुरू होगी और वोटों की गिनती शुरू होगी. कल पता चल जाएगा कि पांच राज्यों में ताजपोशी किसके सिर होगी.

सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, नौ बजे तक आने लगेंगे रुझान

पांच राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की बारी है. अंतिम चरण के मतदान के बाद समाचार चैनलों और मीडिया में मतगणना से पहले एक्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने वाली है तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी. उत्तराखंड भाजपा की सरकार बनने की बात कही जा रही है तो वहीं गोवा में कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात कही जा रही है. मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन सकती है. एक्जिट पोल से इतर चुनाव परिणाम जाएंगे या एक्जिट पोल की भविष्यवाणी सच होगी, अब ये तो कल ही पता चलेगा. सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और माना जा रहा है कि सुबह नौ बजे तक रुझान आने लगेंगे और दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी.

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतों की गिनती

चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मतगणना स्थलों पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. यूपी में उपद्रवियों पर लगाम लगाने के लिए हर तरह से तैयारी की गई है. मतगणना को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ ही उम्मीदवारों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं. यूपी में तो समाजवादी पार्टी ने काउंटिंग वाले दिन के लिए विशेष प्लान बनाया है और हर मतगणना स्थल पर दो-दो वकीलों की तैनाती की जा रही है, ताकि किसी भी तरह का कानूनी मसला सामने आने पर निपटा जा सके.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.