By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- At The Time Of Landing Of The Flight Fire Brigade Ambulance And Then
लैंडिंग के लिए रनवे पर आई फ्लाइट को वापस भरनी पड़ी उड़ान, साथ में दौड़ी ब्रिगेड और एंबुलेंस, फिर...
यह घटना मुंबई से दिल्ली जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट की है. इस घटना ने फ्लाइट में बैठे 125 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी थी...
बीते दिनों एयर टर्बुलेंस का शिकार हुई सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ-321 की खबर से सब हैरान हैं. इस दुर्घटना में 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा यात्रियों के ICU में भर्ती कराया गया. बता दें ये फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी. आज के लेख में हम आपको ऐसी ही एक और घटना के बारे में बताएंगे जिसमें यात्रियों की जान पर बन आई थी.
मुंबई से दिल्ली जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट G8-456 की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी. इस फ्लाइट में करीब 125 यात्री सवार थे. इस फ्लाइट ने दोपहर 2:25 पर उड़ान भरी और जब दिल्ली पहुंचने वाली थी तो यात्रियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन जैसे ही फ्लाइट ने रनवे की तरफ दौड़ना शुरू किया खिड़की पर बैठे यात्रियों ने देखा कि फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, फॉलो-मी विहिकल जैसे तमाम गाड़ियां रनवे के पास खड़ी हैं और थोड़ी ही देर में फ्लाइट के साथ दौड़ रही हैं.
मौत का खौफ
यात्रियों के मन में तरह तरह के सवाल उपजने लगे और साथ ही उनके मन में एक डर भी बैठ गया था. ये डर तब शरीर से रूह निकाल देने वाले खौफ में बदल गया जब फ्लाइट ने लैंडिंग की जगह एक बार फिर उड़ान भर गई. देखते ही देखते फ्लाइट काफी ऊंचाई पर पहुंच गई.
लोगों के आंखों में आंसू भर गए
इस दौरान पायलट ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये एक आपात्कालीन स्थिति है. टेक्निकल ग्राउंड स्टाफ की टीम ने ये बताया है कि एयरक्राफ्ट के नोज पर लगे दो में से एक ह्वील मिसिंग हैं. कुछ ही देर में हम दिल्ली एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करेंगे. इतना सुनने के बाद फ्लाइट में सन्नाटा पसर गया, लोगों की आंखों में आंसू आ गए.
थोड़ी देर बाद एक बार फिर पायलट की आवाज गूंजी, सकुशल लैंडिंग का भरोसा दिलाया गया और कैबिन क्रू ने आगे की ओर बैठे यात्रियों के पीछे की तरफ शिफ्ट करना शुरू किया. अब कैबिन क्रू के साथ सभी यात्री सकुशल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे थे.
फ्लाइट रनवे की तरफ बढ़ी
फ्लाइट लगभग 45 मिनट हवा में रही और एक बार फिर रनवे की तरफ बढ़ चली. इस बार और भी ज्यादा आपात्कालीन गाड़ियां आ चुकी थीं. एयरक्राफट जैसे-जैसे रनवे के करीब आ रहा था यात्रियों के दिल की धड़कन बढ़ रही थी.
फ्लाइट रनवे पर उतर गई
रनवे के करीब पहुंचने पर फ्लाइट के पिछले टायर रनवे से छुए और यात्रियों को एक तेज झटका महसूस हुआ, थोड़ी देर बाद फिर एक झटका महसूस हुआ और फ्लाइट रुक गई, तुरंत इमर्जेंसी गेट खुल गए और यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया.
दर्असल, फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जब अधिकारियों से बात हुई तो पता चला कि मुंबई एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद निरीक्षण पर निकली ग्राउंड स्टाफ टीम ने रन-वे पर एयरक्राफ्ट का टूटा हुआ नोज ह्वील पाया. अब जब फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी तो इसकी जानकारी मुंबई एटीसी ने पायलट और दिल्ली एटीसी को यह जानकारी दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें