Atal Bihari Vajpayee Health LIVE Updates: वाजपेयी की सेहत को लेकर देश चिंतित, AIIMS की बुलेटिन का इंतजार

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत काफी खराब हो गई है.

Updated: August 16, 2018, 5:36 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत काफी खराब हो गई है. दो महीने से ज्यादा समय से भर्ती वाजपेयी मंगलवार से ही वेंटिलेटर पर हैं. बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाजपेयी से मिलने पहुंचे और उनकी हालत की जानकारी ली. इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी एम्स में उनकी तबीयत देखने पहुंची थीं.

एम्स ने बयान जारी कर कहा है कि पिछले 24 घंटे में पूर्व पीएम की हालत बेहद गंभीर हो गई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. कई दूसरे नेता भी वाजपेयी का हालचाल लेने एम्स पहुंच रहे हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल भी उन्हें देखने एम्स पहुंचे.
press-release-2-415x246

अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को किडनी, छाती और यूरिन में इन्फेक्शन होने की शिकायत पर एम्स में भर्ती करवाया गया था. 93 साल के हो चुके वाजपेयी को 2009 में भी एक स्ट्रोक पड़ चुका है. बता दें कि ये चौथी बार है कि पीएम मोदी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे हैं.

एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया वाजपेयी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उनके नेतृत्व में टीम उनकी हर स्थिति की लगातार जांच कर रही है. डॉ. गुलेरिया पिछले 30 साल से वाजपेयी का इलाज कर रहे हैं. बता दें कि साल 2004 के बाद वाजपेयी की हालत लगातार बिगड़ती गई. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से भी दूरी बना ली. वह घर पर ही रहने लगे. बाद के दिनों में वह सिर्फ कुछ लोग से ही मिलने लगे.

वाजपेयी की हालत की जानकारी मिलते ही एम्स में उनकी सेहत की जानकारी लेने वालों की लाइन लग गई. पीएम मोदी और स्मृति ईरानी के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सुरेश प्रभु, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और शाहनवाज हुसैन भी वाजपेयी को देखने पहुंचे.

Follow updates here:

  • Aug 16, 2018 5:34 PM IST

    एम्‍स पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, वाजपेयी का हाल जाना

  • Aug 16, 2018 4:51 PM IST

    वाजपेयी का हाल जानने एम्‍स पहुंचे बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार. लगा हुआ है नेताओं के आने का सिलसिला.

  • Aug 16, 2018 4:50 PM IST

    शाम 5.30 बजे वाजपेयी जी के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में बुलेटिन जारी करेगा एम्‍स

  • Aug 16, 2018 3:45 PM IST

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे एम्स. अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लेंगे जानकारी.

  • Aug 16, 2018 3:44 PM IST

    केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. डॉ. लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. जल्द ही एम्स हेल्थ बुलेटिन जारी करके पूरी जानकारी देगा.

  • Aug 16, 2018 2:19 PM IST

    केंद्रीयमंत्री जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी के घर पहुंचे

  • Aug 16, 2018 2:14 PM IST

    पीएम मोदी और अमित शाह के साथ कई केंद्रीय मंत्री अब भी एम्स में मौजूद हैं

  • Aug 16, 2018 2:14 PM IST

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली पहुंच रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लेंगे जानकारी

  • Aug 16, 2018 2:03 PM IST

  • Aug 16, 2018 1:57 PM IST

    पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर एम्स पहुंचे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.