By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Atalji Was My Closest Friend For Over 65 Years Lk Advani
अटल के निधन पर बोले आडवाणी, मैंने 65 साल पुराना दोस्त खो दिया
अटल के निधन पर पूरा देश गमगीन है. सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है.
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से हर कोई शोक में डूबा हुआ है. गुरुवार को 93 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया. हर कोई उन्हें ऐसे नेता के रूप में याद करना है जिसने भारत को नई राह दिखाई थी. बीजेपी से जुड़ा होने के बावजूद उन्हें हर पार्टी की तरफ से सहयोग और प्यार मिला. इस दुखद मौके पर बीजेपी के एक और वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी अटल जी को सबसे पुराने मित्र के तौर पर याद किया.
मेरे पास शब्द नहीं…
आडवाणी ने कहा, भारत के एक सबसे ऊंचे कद के नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से इतना दुखी हूं कि मेरे पास अपना दुख जताने के लिए शब्द भी नहीं है. मेरे लिए अटलजी एक सीनियर साथी की बजाए 65 साल से बेहद करीबी दोस्त थे. लाल कृष्ण आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सबसे बड़े राजनेताओं में एक बताया और कहा कि 65 वर्षों के अपने घनिष्ठतम मित्र की बहुत याद आएगी. आडवाणी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वाजपेयी के शानदार नेतृत्व कौशल, वाक कला, देशभक्ति और इन सबसे ऊपर दया, मानवीयता जैसे उनके गुण और विचारधारा में मतभेद के बावजूद विरोधियों का दिल जीतने की कला का मेरे ऊपर गहरा असर रहा. उन्होंने कहा कि आरएसएस के प्रचारक से लेकर भारतीय जनसंघ के बनने तक, आपातकाल के दौरान के काले महीनों से लेकर जनता पार्टी के गठन तक और बाद में 1980 में भारतीय जनता पार्टी के उभरने के दौरान उनके साथ लंबे जुड़ाव की यादें हमारे साथ रहेंगी. आडवाणी ने कहा कि गहरा दुख और उदासी व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. उन्होंने कहा, अटल जी को केंद्र में गैर कांग्रेसी गठबंधन सरकार को स्थायित्व देने में उनकी भूमिका से लेकर छह वर्षों तक उनके साथ उपप्रधानमंत्री के तौर पर काम करने के दिनों के लिए उन्हें याद करूंगा. मेरे वरिष्ठ के रूप में उन्होंने हर तरीके से हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया और मेरा मार्गदर्शन किया.
I am at a loss of words to express my deep grief and sadness today as we all mourn the passing away of one of India’s tallest statesmen, #AtalBihariVajpayee. To me, Atalji was more than a senior colleague- in fact he was my closest friend for over 65 years: LK Advani pic.twitter.com/Yom2hk4Dl9
— ANI (@ANI) August 16, 2018
अटलजी के निधन पर शोक में डूबा देश, पीएम मोदी ने कहा- मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं
अटल करीब 9 हफ्ते से एम्स में भर्ती थे. बुधवार शाम को उनकी तबियत बेहद नाजुक हो गई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. गुरुवार को हालत और नाजुक हो गई और दिन भर नेताओं का उनसे मिलने का सिलसिला तेज हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी, तमाम मंत्री, बीजेपी नेता और राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता एम्स पहुंचे. शाम 5.05 मिनट पर उनका निधन हो गया. एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके निधन की पुष्टि की.
7 दिन का राष्ट्रीय शोक
अटल के निधन पर पूरा देश गमगीन है. सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. बीजेपी ने 18-19 अगस्त को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक भी स्थगित कर दी है. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी स्कूल और दूसरे संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है. यूपी सरकार ने कहा है कि उनकी राख को सभी प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा. यहां भी सरकारी स्कूलों और संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा. सुबह 9 बजे बीजेपी हेडक्वार्टर पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. दोपहर 1.30 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें