
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक ने ऐसी हरकत की जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. पुलिस रोज की तरह सड़क पर वाहनों की जांच कर रही थी, कि इस दौरान एक ऑटो चालक को रोका गया. ड्राइवर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था, पुलिस को उस पर शक हुआ और तुरंत ब्रेथ एनलाइजर से उसका टेस्ट किया गया. टेस्ट में रीडिंग 150 आई, जो बताती है कि चालक शराब के नशे में था. नियमों के मुताबिक, पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया.
ऑटो जब्त होते ही चालक गुस्से में आ गया और पुलिस से बहस करने लगा. वह बार-बार ऑटो वापस देने की मांग कर रहा था और सड़क पर हंगामा करने लगा. पुलिस उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थी और कानूनी कार्रवाई के बारे में समझा रही थी, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी और ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया. पुलिस को लगा कि मामला यहीं शांत हो जाएगा, लेकिन तभी ऑटो चालक ने ऐसा कदम उठाया, जिससे वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया.
ऑटो चालक अचानक अपने ऑटो के पास गया और वहां से एक जिंदा सांप निकाल लाया. सांप को हाथ में लपेटकर वह पुलिसकर्मियों के सामने आ गया और उन्हें डराने लगा. वह बार-बार कहने लगा कि अगर ऑटो वापस नहीं दिया, तो वह सांप छोड़ देगा. यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए पीछे हट गए. सड़क पर मौजूद लोग भी डर के मारे दूर खड़े हो गए. नशे में धुत युवक सांप को लहराते हुए पुलिस के पास जाता रहा और धमकी देता रहा.
Drunk Auto Driver Triggers Chaos at #Chandrayangutta by Threatening Cops with Snake
Tension prevailed at the Chandrayangutta crossroads in #Hyderabad’s Old City on Friday during a routine drunk-driving enforcement drive, after an auto-rickshaw driver created chaos by threatening… pic.twitter.com/HGcsuVdcDE
— BNN Channel (@Bavazir_network) January 4, 2026
डिस्क्लेमर: यह वीडियो एक्स (X) से उठाया गया है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऑटो चालक को हाथ में सांप पकड़े हुए देखा जा सकता है. वीडियो में वह सड़क पर हंगामा करता हुआ और पुलिस को डराने की कोशिश करता नजर आया. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और ऑटो को जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ न सिर्फ शराब पीकर वाहन चलाने, बल्कि पुलिसकर्मियों को डराने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि नशे में वाहन चलाना कितना खतरनाक हो सकता है. कानून के साथ ऐसी हरकतें करना खुद के लिए ही मुश्किलें खड़ी कर देता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.