राज ठाकरे के फरमान के बाद अज्ञात लोगों ने मुंबई में ऑटो रिक्शा में लगाई आग

राज ठाकरे ने कहा था कि करीब 70 फीसदी नए ऑटो रिक्शा परमिट गैर-मराठियों को दिए गए हैं, जिन्हें मनसे कार्यकर्ता आग के हवाले कर देंगे

Written by: Abdulkadir
Published: March 11, 2016, 8:51 AM IST

राज ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र में गैर मराठियों के ऑटो रिक्शा जला देने वाले बयान का असर अब दिखाई देने लगा है। गुरूवार शाम मुंबई के अँधेरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने एक ऑटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े: राज ठाकरे के भड़काऊ भाषण पर मुंबई पुलिस ने दिए जांच के आदेश, वीडियो हुआ वायरल

जांच कर रही पुलिस ने बताया की ये हरकत किसने की है इस बारे में अबतक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है मगर ख़बरों के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि वे लोग राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकता थे और उन्होंने गले में पार्टी का पट्टा पहन रखा था। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। वहां मौजूद लोगों की माने तो वे लोग मराठी में राज ठाकरे ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

आपको बता दें की बुधवार को एक कार्यक्रम में राज ठाकरे ने फिर आग ऊगली थी। उन्होंने कहा था कि करीब 70 फीसदी नए ऑटो रिक्शा परमिट गैर-मराठियों को दिए गए हैं, जिन्हें मनसे कार्यकर्ता आग के हवाले कर देंगे। उनके इस बयान की सभी ने निंदा की थी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज ठाकरे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “महाराष्ट्र और देश किसी के बाप की जागीर नहीं है कि वे जो कहेंगे वही होगा।” उन्होंने कहा कि यह सबका देश है। महाराष्ट्र सरकार से ऐसे लोगों पर कड़ी कारवाई करे।

वहीं, जनता दल (युनाइटेड) के नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि मनसे प्रमुख का यह बयान और ऐसी भाषा को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राज इससे पहले भी गैर मराठियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.