Top Recommended Stories

अरुणाचल प्रदेश: हिमस्खलन में फंसे सेना के सभी सात जवानों के शव बरामद, Indian Army ने की पुष्टि

Avalanche: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) में हिमस्खलन (Avalanche) में फंसे भारतीय सेना (Indian Army) के सात जवानों की जान चली गई.

Updated: February 8, 2022 5:39 PM IST

By Parinay Kumar

Avalanche
सांकेतिक तस्वीर

Avalanche: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) में हिमस्खलन (Avalanche) में फंसे भारतीय सेना (Indian Army) के सात जवानों की जान चली गई. भारतीय सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. भारतीय सेना की तरफ से बताया गया, ‘6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों के जान गंवाने की पुष्टि हो गई है. उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं.

Also Read:

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में इलाके में बीते कई दिनों सेमौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है.

हिमस्खलन में फंसे जवानों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य शुरू किया गया था. राहत और बचाव कार्य के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया था. सेना ने एक बयान में कहा, दुर्भाग्य से गश्ती दल में शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, सभी सातों जवानों की मौत की पुष्टि हो गई है.

(इनपुट: ANI)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: February 8, 2022 5:15 PM IST

Updated Date: February 8, 2022 5:39 PM IST