UP में सियासी हलचल! अयोध्या दीपोत्सव में नहीं नजर आए सूबे के दोनों डिप्टी CM...अखिलेश यादव ने ट्वीट करके ली चुटकी

UP News In Hindi:अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है. इस बार अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह में राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए.

Published date india.com Updated: October 19, 2025 7:30 PM IST
Ayodhya Deepotsav 2025
Ayodhya Deepotsav 2025

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है. इस बार अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह में राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए. सूत्रों के अनुसार दोनों नेता नाराज हैं और इसी वजह से उन्होंने अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया. ऐसा पहली बार है जब दीपोत्सव में दोनों उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल नहीं हुए.

क्यों नाराज हैं सूबे के दोनों डिप्टी CM?

सूत्रों के मुताबिक, दोनों उप मुख्यमंत्री नाराज होने की वजह हालिया विज्ञापन है. दीपोत्सव का विज्ञापन सभी प्रमुख अखबारों में प्रकाशित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें थीं.साथ ही इसमें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के नाम भी शामिल थे, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का नाम नहीं था. यही कारण है कि दोनों नेताओं ने इसे अपमानजनक माना और अयोध्या जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया.

अखिलेश यादव ने ली चुटकी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि क्या यूपी में उप मुख्यमंत्री पद अब खत्म कर दिए गए हैं. अखिलेश ने यह भी कहा कि विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों के नाम दिख रहे हैं, लेकिन उप मुख्यमंत्री के नाम नहीं हैं उन्होंने बीजेपी सरकार पर वर्चस्ववादी सोच और अपने नेताओं के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया. उनके अनुसार, ऐसे कदम से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ सकता है और जनता में भी सवाल उठते हैं कि सरकार में उपमुख्यमंत्रियों की क्या अहमियत बची है?

बीजेपी ने दी सफाई

हालांकि, इस मामले में बीजेपी की तरफ से सफाई भी आई है. कहा जा रहा है कि विज्ञापन सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया था. जयवीर सिंह संस्कृति मंत्री और सूर्यप्रताप शाही अयोध्या के प्रभारी मंत्री हैं, इसलिए उनके नाम विज्ञापन में शामिल किए गए. अधिकारियों का कहना है कि इसमें किसी को जानबूझकर बाहर करने की कोई योजना नहीं थी. बावजूद इसके, उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल की गैरमौजूदगी ने कार्यक्रम में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.