By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Ayodhya Trial Ram Temple Welcomed By All Political Parties Surjewala Slams Bjp
Ayodhya Verdict: कोर्ट के फैसले का सभी नेताओं ने किया स्वागत, कांग्रेस ने भाजपा पर किया कटाक्ष
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक बयान दिया है. इस मामले पर केजरीवाल ने कहा कि हम अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं.
नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए फैसले के बाद सभी दलों के राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक बयान दिया है. इस मामले पर केजरीवाल ने कहा कि हम अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं. इस फैसले के आने के बाद दशकों पुराने विवाद का अंत हुआ. केजरीवाल ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की भी अपील की.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अजमेर दरगाह ने किया स्वागत, कहा- कानून का सम्मान इस्लामी शिक्षा है
यही नहीं इस मामले पर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले पर बयान देते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, हम राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं. इस फैसले ने न केवल मंदिर के निर्माण के लिए दरवाजे खोले बल्कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा और अन्य लोगों के लिए दरवाजे भी बंद कर दिए.
Randeep Surjewala, Congress on #AyodhyaVerdict: Supreme Court’s verdict has come, we are in favour of the construction of Ram Temple. This judgement not only opened the doors for the temple’s construction but also closed the doors for BJP and others to politicise the issue. pic.twitter.com/N1qr6FD1We
— ANI (@ANI) November 9, 2019
इस मामले पर अजमेर दरगाह के शाही इमाम ने भी बयान जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. दरगाह के इमाम ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है. हमें दुनिया में एकता का संदेश देना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान ही मूल इस्लामी शिक्षा है. इस विवाद का अंतत: अंत हुआ और हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
#WATCH “It is a historic and landmark judgement,” says Defence Minister Rajnath Singh on #AyodhyaJudgment pic.twitter.com/0hKNBV79Co
— ANI (@ANI) November 9, 2019
वहीं इस मामले पर रदेश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए इस फैसले को एतिहासिक बताया और कहा कि इस फैसले को सभी को स्वीकार करना चाहिए साथ ही शांति का माहौल भी बनाए रखना चाहिए. सिंह ने कहा कि इस फैसले से सर्व धर्म संपन्नता की बात साबित होती है.
(इनपुट-एजेंसी)
Also Read:
-
प्रेमी-प्रेमिका ने ऊंचे पहाड़ से लगा दी छलांग! क्या एक के मरने से दूसरे पर चलेगा मुकदमा? SC ने दिया जवाब
-
जेल में बीतता बेटी की हत्या के दोषी पिता का जीवन! मगर वकील की इन ताबड़तोड़ दलीलों ने पलट दिया सारा खेल, मुरीद होकर सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी
-
क्या है देवघर घोटाला? लालू यादव के सजा निलंबन के खिलाफ CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें आज सुनवाई में क्या-क्या हुआ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें