आयुष्मान कार्ड Delhi में कब से बनेंगे? कैसे बनवा सकेंगे आप, कितने का होगा मुफ्त इलाज, सभी सवालों के हैं जवाब

Ayushman Bharat Yojana in Delhi: आयुष्मान योजना के तहत देश भर के सिलेक्टेड सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है. अगर मरीज अस्पताल में भर्ती होता है, तो 10 दिन पहले और बाद के खर्च का भी इस योजना में कवर होता है.

Published date india.com Updated: March 21, 2025 3:00 PM IST
आयुष्मान कार्ड Delhi में कब से बनेंगे? कैसे बनवा सकेंगे आप, कितने का होगा मुफ्त इलाज, सभी सवालों के हैं जवाब
केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी के तहत 2017 में इस योजना की शुरुआत की थी.

दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) जल्द लागू होने जा रही है.दिल्ली इस स्कीम को अपनाने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा. इसके तहत राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. दिल्ली सरकार भी 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद देगी. यानी दिल्ली वालों को कुल मिलार 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिलेगा. दिल्ली में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा.

आइए जानते हैं क्या है आयुष्मान योजना? दिल्ली में कब से बनेंगे इसके कार्ड? कार्ड बनवाने का क्या है प्रोसेस? कौन ले सकता है इस योजना का फायदा:-

क्या है आयुष्मान योजना?
आयुष्मान योजना को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम कहा जा रहा है. ये देश के सबसे गरीब 40% लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है.केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी के तहत 2017 में इस योजना की शुरुआत की थी.तब पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों ने इस योजना को मानने से इनकार कर दिया था. राज्यों में उनकी खुद की हेल्थ स्कीम चल रही थी. अब दिल्ली की सत्ता में आने के बाद BJP इस स्कीम को शुरू कर रही है.

कहां मिलता है इलाज?
आयुष्मान योजना के तहत देश भर के सिलेक्टेड सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है. अगर मरीज अस्पताल में भर्ती होता है, तो 10 दिन पहले और बाद के खर्च का भी इस योजना में कवर होता है.

कौन सी बीमारियां होती हैं कवर?
आयुष्मान योजना में पुरानी बीमारियां भी कवर होती हैं. ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च इसमें कवर होता है। सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज जैसी चीजें इसमें शामिल हैं.

दिल्ली में किस दिन लागू होगी ये योजना?
आधिकारिक तौर पर डेट का ऐलान नहीं किया गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि आयुष्मान योजना को बहुत जल्द लागू किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?
-ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग.
-अनुसूचित जाति या जनजाति और आदिवासी समुदाय के लोग.
-असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग.
-दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग.
-गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले लोग.
-दिव्यांग व्यक्ति.

कौन नहीं उठा सकते इस योजना का फायदा?
-संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग.
-जिनके पास पक्का मकान और गाड़ी है.
-ऐसे कर्मचारी जिनका हर महने PF कटता हो.
-सरकारी कर्मचारी भी इस योजना से बाहर हैं.
-इनकम टैक्स देने वाले लोग.
-ESIC के सदस्य भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.

दिल्ली में मिलेगा कितने का मुफ्त इलाज?
आयुष्मान स्कीम से दिल्ली के पात्र लोगों को कुल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. 5 लाख की मदद स्कीम के तहत और 5 लाख रुपये की मदद राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा.

इस योजना से अब तक कितने को हुआ फायदा?
देशभर में आयुष्मान योजना से 30174 अस्पताल जुड़े हैं. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 5.11 करोड़ लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है. इस स्कीम से 6 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त इलाज करा चुके हैं.

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
-आयुष्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं.
– ‘Am I Eligible’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
-अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
-आपके मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें.
-अपना राज्य और आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर डालकर अपनी पात्रता चेक कर लें.
-अगर आप एलिजिबल हैं, तो आगे की प्रक्रिया पूरी करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.
-कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड को PMJAY कियोस्क पर वेरीफाई करवाना होगा.
-इसके बाद फैमिली सर्टिफिकेट पेश करना होगा और पूरी डिटेल भरनी होगी.
-अब आप AB-PMJAY आईडी के साथ अपना ई-कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं.

ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं एलिजिबिलिटी
आप ऑफलाइन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत या आशा कार्यकर्ता या अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र से भी मदद लेकर अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं. एलिजिबिल होने पर वहीं के स्टाफ आपका कार्ड बनवा देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.