नई दिल्ली| फौजियों को लेकर बुधवार शाम विवादित बयान देने के बाद आजम खान ने अपने बयान से एक नया बवाल खड़ा कर दिया है. अब उन्होंने खुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताया है. सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उन्होंने इस अजीबोगरीब प्रतिक्रिया से सफाई दी है. उन्होंने गुरुवार को कहा है कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया है.
आजम ने गुरुवार को कहा, ‘मैं बीजेपी की आइटम गर्ल हूं. उनके पास बात करने के लिए कोई दूसरा शख्स नहीं है. उन्होंने तो मुझपर फोकस करते हुए चुनाव भी लड़े हैं.’
I am BJP’s item girl, they don’t have anyone else to talk about. They even fought elections here focusing on me: Azam Khan,SP pic.twitter.com/20PFUfJFXC
बता दें बुधवार (कल) शाम आजम खान का एक विडियो सामने आया था जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि महिला दहशतगर्त फौजियों के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर ले गए थे. उन्हें फौजियों के हाथ से शिकायत नहीं थी… सिर से नहीं थी… पैर से नहीं थी… जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत, उसे काट कर ले गए… यह इतना संदेश है जिस पर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे?’
आजम खान के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ऐसा बयान दिखाता है कि आज़म ख़ान जैसे लोगों की मानसिकता कितनी छोटी और विकृत है, और किस तरह का एक नरेटिव, एक कहानी पूरे देश में…भारत की आर्मी, संप्रभुता और भारत के इनडिपेंडेंस के खिलाफ प्रॉपगेट करना चाहते हैं. यह बहुत दुखद है. बीजेपी इसकी निंदा करती है.’ इतना ही नहीं ऐसे नेताओं का बहिष्कार करने तक की बात कही है.
वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने भी आजम खान को आड़े हाथों लिया. विज ने बुधवार शाम ट्वीट कर कहा, ‘आजम खान इतना जरूर याद रखना कि हिन्दुस्तान में तू जिंदा इसलिए है क्योंकि सीमाओं पर वही सेना पहरा दे रही है जिसे तुम अपमानित कर रहे हो.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.