PM मोदी-ओबामा के साथ फर्जी फोटो..., चैतन्यानंद सरस्वती के कमरे में पुलिस को मिली चौंकाने वाली चीजें
बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण के आरोपों में पुलिस ने फिर से तलाशी ली. जांच के दौरान, पुलिस को आपत्तिजनक चीजों के साथ कुछ फर्जी फोटो बरामद किए. आइए जानते हैं तलाशी में क्या-क्या मिला?
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के इंस्टीट्यूट पर पुलिस ने तलाशी की. इस दौरान कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं जैसे – एक सेक्स टॉय, पांच पॉर्न वीडियो की सीडी और फर्जी तस्वीरें मिली. साथ ही बाबा को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और यूके के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के साथ दिखाया गया. हालांकि, ये फोटो फर्जी थीं. तलाशी इंस्टीट्यूट में ही नहीं, बल्कि बाबा के फरारी के दौरान उसके ठिकानों पर भी की गई.
बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी छापेमारी
जांच के दौरान पता चला कि बाबा चैतन्यानंद फरारी के दौरान बागेश्वर और अल्मोड़ा में छिपा हुआ था. पुलिस टीम ने वहां भी पहुंचकर तलाशी ली. छापेमारी में कई और अहम सबूत मिले. इससे यह साफ हो गया कि बाबा ने फरारी के दौरान भी किसी तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया और पुलिस को लगातार चुनौती दी. जांचकर्ताओं के अनुसार, यह कार्रवाई आरोपों की गंभीरता और बाबा की गैरजिम्मेदार हरकतों को उजागर करने के लिए की गई.
मोबाइल और चैट्स से चौंकाने वाले सबूत
पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से भी कई चौंकाने वाले सबूत मिले. इसमें कई लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स, एयरहोस्टेस के साथ फोटो और मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट्स शामिल हैं. जांच में यह भी सामने आया कि बाबा लड़कियों को झांसा देकर प्रलोभन देने की कोशिश कर रहा था. इन सबूतों से बाबा के खिलाफ मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
पुलिस पूछताछ में गोलमोल जवाब दिए
पुलिस पूछताछ के दौरान, बाबा चैतन्यानंद सरस्वती गोलमोल जवाब दे रहा था और आमतौर पर जांच में सहयोग नहीं कर रहा था. सख्ती करने पर ही वह जवाब देता था. बावजूद इसके, हर दिन जांच में नए चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस के अनुसार, यह मामला यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों से जुड़ा है और आगे की जांच में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.