क्या इस बार दिल्ली में कांग्रेस का खुलने जा रहा खाता? इस सीट पर आगे चल रहा पार्टी उम्मीदवार, 2 चुनावों से होता रहा है सूपड़ा साफ

Badli Seat Result: रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस दिल्ली की बादली सीट पर आगे चल रही है. फिलहाल यह सीट सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी.

Published date india.com Published: February 8, 2025 9:55 AM IST
Devendra Yadav Seat Result
Devendra Yadav Seat Result

Delhi Election Results: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 27 साल बाद वापसी हो रही है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. सभी सीटों पर आए शुरुआत रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 47, जबकि आम आदमी पार्टी को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं. दिल्ली में 2 चुनाव बाद कांग्रेस खाता खोलने को बेकरार है. कांग्रेस एक सीट पर आगे भी चल रही है. रुझानों के मुताबिक, पार्टी वर्तमान में बादली सीट (Badli Seat Result) से आगे चल रही है, जो पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी.

कांग्रेस किस सीट पर आगे?

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव उत्तर-पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में ‘आप’ के अजेश यादव और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दीपक चौधरी के खिलाफ मैदान में हैं. साल 2013 तक 15 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी पर शासन करने वाली कांग्रेस ने शहर की राजनीति में अपनी पकड़ फिर से बनाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनावों से पहले कई रैलियां कीं. कई एग्जिट पोल ने कांग्रेस के लिए शून्य की हैट्रिक की भविष्यवाणी की थी, लेकिन पार्टी को एक सीट मिलती दिख रही है.

2013 में कांग्रेस ने जीती थी 8 सीटें

पिछली बार कांग्रेस ने दिल्ली में अपना खाता 2013 के विधानसभा चुनाव में खोला था, जब उसने आठ सीटें जीती थीं. पार्टी को 24.55 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 33.07 प्रतिशत और AAP को 29.49 प्रतिशत वोट मिले थे. 2013 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP को 31 सीटें मिलीं, जो 70 सदस्यीय सदन में जरूरी बहुमत से 5 सीटें कम थीं. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने 28 सीटें हासिल कीं और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई. हालांकि, उनका गठबंधन केवल 49 दिनों तक चला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.