'सीधे माथे में गोली मारेंगे', गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने अब रैपर बादशाह को दी धमकी- जानें नोट में क्या लिखा

Badshah Threat News: मशहूर रैपर बदशाह को लारेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक नोट वायरल हुआ जिसमें गैंगस्टर ने बादशाह को सख्त चेतावनी दी है.

Published date india.com Updated: March 14, 2026 7:35 PM IST
'सीधे माथे में गोली मारेंगे', गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने अब रैपर बादशाह को दी धमकी- जानें नोट में क्या लिखा
Badshah rapper controversy

Badshah Threat News: मशहूर रैपर बदशाह इन दिनों कई विवादों में घिर गए हैं. एक तरफ उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद चल रहा है, तो दूसरी तरफ उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है. बताया जा रहा है कि लारेंस गैंग से जुड़े लोगों ने एक पोस्ट जारी कर उन्हें चेतावनी दी है. यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा के पानीपत में एक फायरिंग की घटना हुई और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक नोट वायरल हो गया. इस नोट में बादशाह का नाम लेकर सख्त भाषा में चेतावनी दी गई है.

पानीपत फायरिंग की घटना

शनिवार को हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर स्थित वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई. इस घटना की जिम्मेदारी रंदीप मलिक और अनिल पंडित नाम के लोगों ने ली, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक तरह का “ट्रेलर” है. लेकिन उसी पोस्ट के आखिर में जो संदेश लिखा गया, उसने संगीत जगत में हलचल मचा दी. पोस्ट में रैपर बादशाह का नाम लेकर उन्हें चेतावनी दी गई थी.

ये भी पढ़े:  सोनम वांगचुक को किस आरोप में किया गया था गिरफ्तार? जानिए सरकार ने अचानक क्यों किया रिहा

गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद

दरअसल, यह पूरा विवाद बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ से जुड़ा बताया जा रहा है. कुछ लोगों का आरोप है कि इस गाने में हरियाणा की संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल नोट में भी यही बात कही गई है कि गानों के जरिए हरियाणा की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. इसी वजह से गैंग की तरफ से यह कड़ी चेतावनी दी गई. इस विवाद के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में भी चर्चा शुरू हो गई है और कई लोग इस मामले पर अलग-अलग राय दे रहे हैं.

महिला आयोग ने भी लिया सख्त रुख

गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है. आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पुलिस को निर्देश दिया है कि अगर बादशाह जांच में शामिल नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसमें उनका पासपोर्ट जब्त करने और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी तक की बात कही गई है. आयोग का कहना है कि अगर किसी गाने में समाज या संस्कृति के खिलाफ आपत्तिजनक बातें हैं, तो उसकी जांच होना जरूरी है.

हरियाणा से बाहर भी पहुंचा विरोध

यह विवाद अब हरियाणा तक सीमित नहीं रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भी इस गाने को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. अपर्णा यादव ने भी राज्य में बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि गानों में अश्लीलता या गलत संदेश युवाओं और समाज पर असर डाल सकता है. फिलहाल इस पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि विवाद और धमकी के बीच बादशाह की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.