जम्मू के इस फेमस माता मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी, सर ढकना भी हुआ जरूरी; जानें डिटेल्स

Bawe Wali Mata Temple Update: जम्मू के मशहूर बावे वाली माता मंदिर में भक्त अब शॉट्स पहनकर नहीं जा सकेंगे. मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सर ढकना भी जरूरी किया गया है.

Published date india.com Published: July 4, 2023 9:34 PM IST
Bawe Wali Mata Temple Update
Bawe Wali Mata Temple Update

Bawe Wali Mata Temple Update: जम्मू के मशहूर बावे वाली माता मंदिर में भक्त अब शॉट्स पहनकर नहीं जा सकेंगे. मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सर ढकना भी जरूरी किया गया है. बावे वाली माता मंदिर (Bawe Wali  Mandir) कमेटी और बाजार एसोसिएशन की तरफ से यह फैसला किया गया है. मंदिर कमेटी के प्रधान ने कहा कि वह काफी समय से देख रहे थे कि लोग बिना सर ढके आ रहे थे. साथ-साथ कई भक्त छोटे कपड़े पहनकर भी यहां पहुंच रहे थे, जो बिल्कुल भी सही नहीं था. इसके चलते ही यह फैसला लिया गया है. आदेश के बाद अब जो भी लोग मंदिर में दर्शन करने आएंगे वह सर ढककर ही आएंगे. साथ ही छोटे कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

Mata Mandir

Bawe Wali Mata Temple, Jammu

जी मीडिया से बात करते भावे मार्केट के प्रधान अंकुश खजुरिया ने बताया कि मार्केट एसोसिएशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर कमेटी का सहयोग किया ताकि यहां पर जो भी भक्त आए उन्हें ऐसा न लगे कि वह पिकनिक मनाने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों से अपील करते हैं कि मंदिर में सर ढककर ही आएं और छोटे कपड़े पहनकर न आएं. वहीं इस दौरान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा कि वह मंदिर कमेटी और बाजार एसोसिएशन के मिले-जुले फैसले से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में सर ढक कर ही आना चाहिए और मंदिर में शॉर्ट कपड़े पहनकर नहीं आना चाहिए.

राधारानी मंदिर के लिए भी ड्रेस कोड

हाल ही में बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर ने दर्शन के लिए वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया था. मंदिर प्रशासन ने हाफ पैंट और मिनी स्कर्ट समेत अन्य आपत्तिजनक कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. राधारानी मंदिर के एक अधिकारी रासबिहारी गोस्वामी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह ड्रेस एक हफ्ते के भीतर लागू कर दिया जाएगा.

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के नाइट सूट और कटी जींस पहनकर आने पर भी रोक लगा दी है. कुछ महीने पहले, वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर के अधिकारियों ने भी ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति न देने की घोषणा की थी. वहीं, 21 जून को बदायूं जिले के बिरुआबाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया था. इसके तहत जींस, टीशर्ट, नाइट सूट, कटी जींस सहित अन्य आपत्तिजनक पहनकर पहनकर आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.