बेंगलुरू की डिप्टी मेयर रमिला का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन, सीएम ने जताया दुःख

सत्तारूढ़ जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) से कावेरीपुरा से 28 सितंबर को वह निर्वाचित हुई थीं

Published date india.com Published: October 5, 2018 11:33 AM IST
बेंगलुरू की डिप्टी मेयर रमिला का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन, सीएम ने जताया दुःख
बेंगलुरु की डिप्टी मेयर रमिला का दिल का दौरा पड़ने से निधन (फाइल फोटो -साभार ANI)

बेंगलुरू: बेंगलुरू की नव नियुक्त डिप्टी मेयर रमिला उमाशंकर का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद असामयिक निधन हो गया. वह 44 वर्ष की थीं. बेंगलुरू नगर निगम के अधिकारी एल.सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया, डिप्टी मेयर रमिला का रात 12.50 बजे अस्पताल में निधन हो गया. यहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

कर्नाटक सीएम समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

रमिला के परिवार में उनके पति, एक बेटा और बेटी है. सत्तारूढ़ जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) से कावेरीपुरा से 28 सितंबर को वह निर्वाचित हुई थीं. सुरेश ने कहा, “रमिला द्वारा सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके पति उमाशंकर उन्हें अस्पताल ले गए थे.” बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने कार्यालयों, स्कूलों और नगर वार्डो में अवकाश का ऐलान किया. हालांकि, अस्पताल और बाजार खुले रहेंगे.

मानसूनी कहर से तबाह केरल पर फिर मंडराए संकट के बादल, अगले 5 दिनों में भीषण बारिश की आशंका

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एच.डी.देवगौड़ा और बेंगलुरू के मेयर गंगामबिके मल्लिकार्जुन ने रमिला के निधन पर शोक जताते हुए शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी. (इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.